{"_id":"5a7d5d6c4f1c1b93268b9242","slug":"deepika-padukone-gifts-a-new-and-expensive-car-to-her-father-prakash-padukone","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दीपिका पादुकोण ने पिता प्रकाश पादुकोण को दिया यह खास गिफ्ट, देखकर भावुक हो गए पापा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
दीपिका पादुकोण ने पिता प्रकाश पादुकोण को दिया यह खास गिफ्ट, देखकर भावुक हो गए पापा
Fri, 09 Feb 2018 02:18 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 09 Feb 2018 02:18 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड की रानी पद्मावती यानि दीपिका पादुकोण पिछले कुछ समय से फिल्म 'पद्मावत' को लेकर सुर्खियों में हैं। हालांकि लोग उनके एक्टिंग की तारीफ करते नजर आ रहे हैं। फिल्म इंडस्ट्री के साथ साथ दर्शक भी दीपिका के किरदार और इसके लिए उनकी मेहनत की तारीफ कर रहे हैं। दीपिका पादुकोण के ऑनसक्रीन पिता यानि अमिताभ बच्चन ने भी दीपिका की तारीफ करते हुए उन्हें फूलों का गुलदस्ता और एक लेटर भेजा था। दीपिका इन सबको देखकर काफी भावुक हो गई थीं। लेकिन अब खबर आ रही है कि दीपिका ने अपने रीयल पिता प्रकाश पादुकोण को एक खास गिफ्ट दिया है जिसे देख उनके पापा भावुक हो गए।
2 of 4
आपको बता दें कि दीपिका ने अपने पिता को महंगी कार गिफ्ट की है। दरअसल पूर्व बैडमिंटन खिलाड़ी और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के पिता प्रकाश पादुकोण को हाल ही में लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। प्रकाश पादुकोण के इस खास मौके पर दीपिका पादुकोण भी शामिल हुई थीं। दीपिका ने पिता प्रकाश पादुकोण को अवॉर्ड मिलने की बधाई देने के साथ साथ एक काफी महंगी कार भी गिफ्ट की है।
3 of 4
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली में पूर्व बैडमिंटन खिलाड़ी प्रकाश पादुकोण को सम्मानित करने के लिए एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। प्रकाश पादुकोण को बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया की तरफ से लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। दीपिका ने इस मौके पर कहा कि यह पूरे परिवार के लिए गर्व का पल है। उन्हें अपने पिता पर नाज है। वह गर्व महसूस करती हैं उनकी बेटी कहलाकर। इतना ही नहीं दीपिका ने खुश होकर अपने पिता को एक महंगी कार गिफ्ट की जिसे देख पापा भावुक हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
सूत्रों की मानें तो दीपिका ने पिता प्रकाश पादुकोण को अवॉर्ड के लिए बधाई दी और साथ में महंगी कार भी गिफ्ट की। आपको बता दें कि इसके पहले भी दीपिका पादुकोण ने अपने माता-पिता के लिए मुंबई में 40 करोड़ रुपये का एक फ्लैट खरीदा है। दीपिका ने 30 फ्लोर पर अपने माता-पिता के लिए एक फ्लैट बुक करवाया है। दीपिका ने यह फ्लैट अपने टॉवर के पास ही बुक किया है ताकि जब माता-पिता बंगलुरु से आएं तो वह उनके आसपास ही रहें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।