फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दीपिका पादुकोण के JNU जाने पर अजय देवगन ने दिया रिएक्शन, कही ये बात

Mon, 13 Jan 2020 12:06 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
एंटरटेनमेंट डेस्क Published by: shrilata biswas Updated Mon, 13 Jan 2020 12:06 PM IST
विज्ञापन
deepika padukone jnu row ajay devgn asked her personal decision
deepika padukone, ajay devgn - फोटो : social media

बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण पिछले कुछ वक्त से सुर्खियों में बनी हुई हैं। दरअसल कुछ वक्त पहले दिल्ली में फिल्म 'छपाक' के प्रमोशन के लिए पहुंचीं दीपिका जेएनयू में छात्रों से मिलने भी पहुंची थीं। इसके बाद से ही सोशल मीडिया सहित बॉलीवुड दो हिस्सों में बंट गया था। कुछ लोग जहां दीपिका के पक्ष में बात कर रहे थे तो वहीं कुछ लोग दीपिका के विरोध में।

deepika padukone jnu row ajay devgn asked her personal decision
छपाक, तानाजी - फोटो : सोशल मीडिया

10 जनवरी को दीपिका पादुकोण की 'छपाक' के साथ ही अजय देवगन की फिल्म 'तानाजी' भी रिलीज हुई है। ऐसे में कुछ लोग जहां अजय की 'तानाजी' का समर्थन कर रहे हैं तो वहीं कुछ लोग दीपिका की 'छपाक' का। सोशल मीडिया पर कई बार दीपिका की 'छपाक' को बायकॉट करने की भी बात कही गई।

deepika padukone jnu row ajay devgn asked her personal decision
अजय देवगन - फोटो : अमर उजाला

इस बीच अब अजय देवगन ने एक चैनल को दिए इंटरव्यू में इस बारे में खुलकर बात की। अजय ने कहा, 'कौन क्या कर रहा है और कौन किसके समर्थन और विरोध में है, ये उनका निजी फैसला है। अगर दीपिका जेएनयू गईं तो ये उनका निजी फैसला है, मेरा इस बारे में कुछ भी कहना ठीक नहीं होगा।'

विज्ञापन
विज्ञापन
deepika padukone jnu row ajay devgn asked her personal decision
अजय देवगन - फोटो : अमर उजाला

अपनी बात आगे रखते हुए अजय देवगन ने कहा, 'मैं बस इतना ही कहना चाहूंगा कि हमें आपस में लड़ने की या एक दूसरे का विरोध करने की बिलकुल भी जरूरत नहीं है। किसी भी समस्या का हल बात करके निकाला जा सकता है। ऐसे में जो भी समस्या है, उस पर खुलकर बात करें।'

विज्ञापन
deepika padukone jnu row ajay devgn asked her personal decision
तानाजी और छपाक - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि दीपिका पादुकोण की फिल्म 'छपाक' एसिड अटैक सर्वाइवर की जिंदगी पर आधारित है। फिल्म ने अभी तक कुल 19.02 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। वहीं अजय देवगन की फिल्म तानाजी मालुसरे की वीरता बयां करती है। फिल्म ने अभी तक कुल 61.75 करोड़ रुपये की कमाई कर ली।

अक्षय कुमार की बहन ने 15 साल बड़े बिजनेसमैन से की थी शादी, परिवार नहीं था खुश

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed