{"_id":"5c9c723bbdec22140b20a0a4","slug":"deepika-padukone-mother-ujjala-padukone-revealed-shocking-thing-about-family","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दीपिका पादुकोण की मां की इस आदत से परेशान हो गए थे घरवाले, निकालना चाहते थे घर से बाहर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
दीपिका पादुकोण की मां की इस आदत से परेशान हो गए थे घरवाले, निकालना चाहते थे घर से बाहर
बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'छपाक' (Chhapaak) को लेकर सुर्खियों में हैं। दीपिका का पहला लुक रिलीज हो गया है जो फिल्म इंडस्ट्री और फैंस के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। इस बीच दीपिका पादुकोण की मां का इंटरव्यू वायरल हो रहा है। इस इंटरव्यू के दौरान दीपिका की मां ने बताया कि एक वक्त ऐसा आ गया था कि पति और दोनों बेटियां मुझे घर से बाहर निकालने का सोच रहे थे।
2 of 5
Deepika Padukone and Ujjala Padukone
- फोटो : file photo
दीपिका पादुकोण की मां उज्जला पादुकोण (Ujjala Padukone) ने हाल ही में इंटरव्यू के दौरान इस बात का खुलासा किया। इंटरव्यू के दौरान उज्जवा पादुकोण ने कहा- 'मेरे पिता ब्रिटिश बोर्डिंग स्कूल से पढ़े हुए हैं। इसी के चलते वह काफी अनुशासन में रहते थे। यही माहौल घर पर भी था। मुझमें भी इसी वजह से अनुशासन में रहने की आदत आ गई।'
3 of 5
Deepika Padukone with mother and sister
- फोटो : file photo
दीपिका की मां ने आगे कहा- 'मेरे घर में हमेशा सख्त रूल थे और इसी वजह से मैं भी बहुत स्ट्रिक्ट रहती थी। शायद यही वजह है कि मेरे पति और दोनों बेटियां मुझे घर से बाहर निकालने की प्लानिंग कर रहे थे। वह मेरे व्यवहार से परेशान हो गए थे।' आपको बता दें, हर मां और बेटी के रिश्ते की तरह ही दीपिका और उनकी छोटी बहन अनीशा का अपनी मां से प्यार भरा रिश्ता है। दीपिका की शादी के दौरान और अक्सर जो तस्वीरें सामने आती रहती हैं उनमें दोनों की बांडिंग साफ नजर आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Deepika Ranveer
- फोटो : amar ujala
दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) ने दो रिवाजों से शादी की थी, कोंकणी और सिंधी। इन दोनों ने विदेश में शादी की थी। इस शादी में कुछ करीबी रिश्तेदार और दोस्त शामिल हुए थे। शादी के बाद दीपिका और रणवीर ने कई रिसेप्शन भी दिए। जिसमें बॉलीवुड, राजनीति और खेल जगत की हस्तियां पहुंची थीं।
विज्ञापन
5 of 5
deepika padukone
- फोटो : twitter
फिल्मों की बात करें तो दीपिका इस वक्त 'छपाक' (Chhapaak) फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं। यह फिल्म 10 जनवरी 2020 को रिलीज होगी। फिल्म को फॉक्स स्टार, दीपिका पादुकोण का 'केए एंटरटेनमेंट' और मेघना गुलजार मिलकर प्रोड्यूसर कर रहे हैं। इस फिल्म में दीपिका पादुकोण के साथ विक्रांत मैसी नजर आएंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।