फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Deepika Padukone: टाइम मैगजीन के कवर पर बॉस लेडी बन छाईं दीपिका, ग्लोबल इंपैक्ट-मेंटल हेल्थ पर खुलकर की बात

Thu, 11 May 2023 10:07 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Thu, 11 May 2023 10:07 AM IST
विज्ञापन
Deepika Padukone on cover of Time magazine as global star says she said feels nothing about political backlash
दीपिका पादुकोण - फोटो : social media

दीपिका पादुकोण बॉलीवुड की जानी-मानी कलाकार हैं। वह कई बार विदेशी धरती पर भारत का मान बढ़ा चुकी हैं। अभिनेत्री ने एक बार फिर आज कुछ ऐसा कर दिखाया है कि जिसे देख सभी को उन पर गर्व हो रहा है। दरअसल, दीपिका पादुकोण की तस्वीर टाइम मैगजीन के कवर पर आई है, जिसने उन्हें ग्लोबल स्टार की श्रेणी में लाकर खड़ा कर दिया है। दीपिका को अपने काम से 'दुनिया को बॉलीवुड में लाने' का क्रेडिट दिया जाता है। साल 2018 में, वह पत्रिका द्वारा अपनी 100 सबसे प्रभावशाली सूची में सम्मिलित किए गए 100 लोगों में भी शामिल थीं। इस अवसर पर अभिनेत्री ने अपनी सफलता, अपने खिलाफ होते पॉलिटिकल बैकलैश, अपनी मेंटल हेल्थ और पति रणवीर सिंह के साथ संबंधों पर खुलकर बात की।

Deepika Padukone on cover of Time magazine as global star says she said feels nothing about political backlash
दीपिका पादुकोण - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

दीपिका पादुकोण एक ग्लोबल स्टार बन गई हैं। टाइम मैगजीन के नए संस्करण में कवर पर अभिनेत्री की तस्वीर है, जिसमें वह कोट पैंट पहने दिखाई दे रही हैं। इंटरव्यू में जब दीपिका से पूछा गया कि क्या पर हॉलीवुड में एंट्री करने जा रही हैं, तो अभिनेत्री ने कहा, 'मेरा मिशन हमेशा अपने देश में रहकर विदेश में प्रभाव बनाना रहा है।' अपनी सफलता पर विचार करने पर, अभिनेत्री ने कहा, 'मेरे पास यहां पहुंचने का कोई गेम प्लान नहीं था, लेकिन मैंने अपने जो सोचा था उसमें असफलता नहीं देखी।' 
Manoj Bajpayee: मनोज बाजपेयी ने पिछले 14 साल से नहीं किया डिनर, इस रुटीन से खुद को रखते हैं हेल्दी

Deepika Padukone on cover of Time magazine as global star says she said feels nothing about political backlash
दीपिका पादुकोण - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अभिनेत्री ने यह भी बताया कि वह यह सोचकर बड़ी नहीं हुई थीं कि वह एक अभिनेत्री भी बनेंगी। दीपिका ने कहा, 'मेरी अब तक की कहानी से, ऐसा कुछ भी नहीं है जो दिखाता हो कि मेरा कभी फिल्मों से कुछ भी लेना देना होगा। अजीब बात यह है कि मेरे परिवार ने साल में जितनी बार कोई फिल्म देखी, मुझे उससे एक जुड़ाव महसूस हुआ। जैसे कि मैं एक दिन वहीं पहुंचने वाली हूं और बस मैं अभिनेत्री बन गई।' दीपिका ने अपनी मेंटल हेल्थ के बारे में खुलकर बात करने के लिए मिले सपोर्ट के बारे में बात करते हुए कहा, 'खूबसूरत बात यह है कि उनमें से लाखों लोग शायद मुझसे कभी नहीं मिलेंगे, लेकिन वे अभी भी मेरे साथ जीवन मेरे के सफर में शामिल हैं। वे मेरी बॉडी लैंग्वेज, मेरे हाव-भाव, मेरी खामोशी को समझते हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Deepika Padukone on cover of Time magazine as global star says she said feels nothing about political backlash
दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया

दीपिका पादुकोण ने अपने खिलाफ लगातार होते पॉलिटिकल बैकलैश के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा, 'मुझे नहीं पता कि मुझे इसके बारे में कुछ महसूस करना चाहिए भी या नहीं। लेकिन सच तो यह है कि मुझे इसके बारे में कुछ भी महसूस नहीं होता है।' बता दें कि दीपिका की फिल्म 'पद्मावत' का पहले करणी सेना ने विरोध किया था। इतना ही नहीं, छात्रों के साथ एकजुटता व्यक्त करने के लिए अभिनेत्री का जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय का दौरा भी काफी विवादों में रह चुका है। 'पठान' के एक गाने से उनकी 'भगवा बिकनी' पर राजनीतिक प्रतिक्रिया से कोई भी अनजान नहीं है, तो यह कहना किसी भी हालत में गलत नहीं होगा कि दीपिका को राजनीतिक विरोध का अक्सर सामना करना पड़ जाता है।
Sudheer Babu: साउथ फिल्मों के बाद 'बागी' के विलेन बन बॉलीवुड में छाए सुधीर बाबू, रह चुके हैं बैडमिंटन खिलाड़ी

विज्ञापन
Deepika Padukone on cover of Time magazine as global star says she said feels nothing about political backlash
दीपिका पादुकोण - फोटो : social media

दीपिका पादुकोण के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्हें आखिरी बार 'पठान' में देखा गया था। यह फिल्म ब्लॉकबस्टर रही थी। इस फिल्म में उन्होंने शाहरुख खान के साथ अभिनय किया था। इसके कलाकारों में जॉन अब्राहम और सलमान खान शामिल थे। दीपिका अगली बार 'प्रोजेक्ट के' में दिखाई देंगी। यह प्रभास के साथ उनकी पहली फिल्म होगी। बताया जा रहा है कि यह फिल्म दो पार्ट में बनाई जाएगी। नाग अश्विन द्वारा निर्देशित, इसमें भी अमिताभ बच्चन मुख्य भूमिका में हैं। इसके साथ ही दीपिका के पास ऋतिक रोशन की 'फाइटर' भी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed