फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दीपिका पादुकोण ने रणवीर सिंह के इस राज से उठाया पर्दा, बताया पति का सीक्रेट

Thu, 16 Jul 2020 03:20 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Thu, 16 Jul 2020 03:20 AM IST
विज्ञापन
Deepika Padukone opens her husband Ranveer Singh secrets in Ask Me Anything session
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह - फोटो : Social Media

बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण अपने फैंस के साथ संवाद करने का कोई मौका नहीं छोड़तीं। सोशल मीडिया के जरिए वो अक्सर अपने चाहने वालों से बात करती हैं। डिप्रेशन से लेकर निजी जिंदगी तक, दीपिका हर मुद्दे पर बातचीत का हुनर रखती हैं। हाल ही में अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर एक खास सेशन रखा जिसमें उन्होंने अपने पति रणवीर सिंह से लेकर अपनी पसंद- नापसंद को लेकर जवाब दिए।

Deepika Padukone opens her husband Ranveer Singh secrets in Ask Me Anything session
दीपिका पादुकोण - फोटो : Instagram

दरअसल दीपिका पादुकोण ने अपने इंस्टाग्राम पर Ask Me Anything सेशन में भाग लिया और इस दौरान उन्होंने फैंस के कई सवालों के जवाब दिए। एक फैन ने पूछा, 'आपके द्वारा अब तक निभाई गई भूमिकाओं में से, कौन सा आपका पसंदीदा है?' दीपिका ने इसके जवाब में अपनी फिल्म पीकू का पोस्टर शेयर किया और लिखा, ‘अब तक का मेरा फेवरेट किरदार फिल्म 'पीकू' का है। उस किरदार को निभाने के बाद मुझे ऐसा लगा की ये किरदार कहीं न कही मुझसे जुड़ा है।’

Deepika Padukone opens her husband Ranveer Singh secrets in Ask Me Anything session
दीपिका पादुकोण - फोटो : Instagram

वहीं एक और फैन ने पूछा, ‘लॉकडाउन के बाद आपकी क्या योजनाएं हैं?’ इस सवाल के जवाब में दीपिका ने कहा, ‘बंगलूरू में मेरे माता-पिता और मेरी बहन रहते हैं, सबसे पहले मैं उन सब से मिलने जाने वाली हूं।’

विज्ञापन
विज्ञापन
Deepika Padukone opens her husband Ranveer Singh secrets in Ask Me Anything session
दीपिका पादुकोण - फोटो : Social Media

इसी बीच एक फैन ने दीपिका से पूछा कि उनके 'अजीब टैलेंट्स' क्या हैं? इसके जवाब में दीपिका ने कहा कि यह बात उनके पति रणवीर सिंह और उनकी बहन से पूछी जानी चाहिए। दीपिका ने यह भी कहा कि इन दोनों के पास निश्चित तौर पर कुछ बताने के लिए ऐसे टैलेंट्स होंगे।

विज्ञापन
Deepika Padukone opens her husband Ranveer Singh secrets in Ask Me Anything session
दीपिका पादुकोण - फोटो : Social Media

वहीं जब दीपिका से एक फैन ने पूछा कि, ‘रणवीर सिंह के बारे में कोई ऐसी बात जो आप बताना चाहती है?’ दीपिका इस सवाल पर कहती हैं कि रणवीर सिंह बहुत आलसी हैं और उन्हें सोना काफी पसंद है। हमेशा ब्रेकफास्ट टेबल पर लेट आते हैं।’

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed