फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सगे से भी बढ़कर है इन सौतेले भाई- बहनों के बीच रिश्ता, श्रीदेवी के निधन के बाद अर्जुन कपूर ने संभाला था जान्हवी- खुशी को

Thu, 16 Jul 2020 03:04 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Thu, 16 Jul 2020 03:04 AM IST
विज्ञापन
Bollywood Stars Who Share Step Brother Sister Relation Arjun Kapoor Janhvi Khushi Taimur Sara Ibrahim Ali Pooja
बॉलीवुड के सौतेले भाई- बहन की जोड़ियां - फोटो : Social Media

बॉलीवुड में रिश्तों को समझना थोड़ा मुश्किल है। आपको कई ऐसे भाई- बहन नजर आएंगे जिनके बीच सबकुछ ठीक है, ऐसा न तो देखने को मिलता है और न ही ऐसा सुनने को मिलता है। वहीं दूसरी ओर कई ऐसे भाई बहनों की जोड़ी भी है, जो कहने को तो सौतेले हैं, लेकिन आप उनको देखकर कभी भी ऐसा महसूस नहीं करोगे। इस पैकेज में आपको बताते हैं बॉलीवुड की ऐसे ही सौतेले भाई बहनों के बारे में, जिनके बीच सगे भाई बहनों जैसा ही प्यार है...

Bollywood Stars Who Share Step Brother Sister Relation Arjun Kapoor Janhvi Khushi Taimur Sara Ibrahim Ali Pooja
आलिया भट्ट, शाहीन भट्ट, पूजा भट्ट - फोटो : Social Media

भट्ट सिस्टर्स
मशहूर फिल्म निर्माता महेश भट्ट ने दो शादियां की थी। उनकी पहली शादी से उनके दो बच्चे पूजा भट्ट और राहुल भट्ट थे। इसके बाद उन्होंने 1986 में अभिनेत्री सोनी राजदान से दूसरी शादी कर ली। सोनी से महेश की दो बेटियां आलिया भट्ट और शाहीन भट्ट हैं। ये  एक दूसरे के सौतेले भाई बहन हैं लेकिन इनके बीच प्यार देख कोई कह ही नहीं सकता कि ये सगे भाई- बहन नहीं हैं।

Bollywood Stars Who Share Step Brother Sister Relation Arjun Kapoor Janhvi Khushi Taimur Sara Ibrahim Ali Pooja
Janhvi, Khushi, Arjun and Anshula, - फोटो : social media

कपूर सिबलिंग्स
अर्जुन कपूर के पिता बोनी कपूर ने भी दो शादियां की थीं। मोना शौरी को तलाक देकर बोनी ने श्रीदेवी से शादी की थी। मोना के साथ बोनी के टूटे रिश्ते का असर उनके दोनों परिवारों के बीच लंबे वक्त तक रहा है। अर्जुन और अंशुला ने कभी अपनी सौतेली मां श्रीदेवी और दोनों सौतेली बहनों जान्हवी और खुशी कपूर को नहीं अपनाया था। लेकिन श्रीदेवी की मौत के बाद अर्जुन-अंशुला एक बार फिर अपने पिता और बहनों जान्हवी और खुशी के करीब आ गए। खुशी और जान्हवी को अर्जुन अंशुला की तरह ही प्यार करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood Stars Who Share Step Brother Sister Relation Arjun Kapoor Janhvi Khushi Taimur Sara Ibrahim Ali Pooja
Sara Ali Khan With brothers Taimur and Ibrahim - फोटो : social media

पटौदी फैमिली
सैफ अली खान ने अपने करियर के शुरुआती दिनों में अमृता सिंह से शादी की थी। अमृता से सैफ को दो बच्चे सारा अली खान और इब्राहिम अली खान हैं। कुछ समय बाद दोनों का तलाक हो गया। तलाक के कई सालों बाद सैफ ने बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस करीना कपूर से शादी की। सैफ और करीना का एक बेटा तैमूर अली खान है। सारा और इब्राहिम, स्टेप मॉम करीना के साथ स्पेशल बॉन्डिंग शेयर करते हैं। दोनों अपने छोटे भाई तैमूर को भी बेहद प्यार करते हैं। 

विज्ञापन
Bollywood Stars Who Share Step Brother Sister Relation Arjun Kapoor Janhvi Khushi Taimur Sara Ibrahim Ali Pooja
ईशान खट्टर और शाहिद कपूर

शाहिद- ईशान
अभिनेता शाहिद कपूर अपने स्टेप ब्रदर ईशान खट्टर के साथ बेहद खास रिश्ता शेयर करते हैं। शाहिद के पिता पंकज कपूर से अलग होने के बाद उनकी मां नीलिमा अजीम ने राजेश खट्टर से शादी की थी। जिसके बाद ईशान का जन्म हुआ। शाहिद, ईशान को अपने सगे भाई की तरह चाहते हैं और कई मौकों पर दोनों भाईयों को साथ भी देखा जाता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed