बॉलीवुड में कई पाकिस्तानी अभिनेता और अभिनेत्रियों ने हाथ आजमाया है। कई पाकिस्तानी कलाकारों को भारतीय सिनेमा ने मौका भी दिया है। इन्हीं में से एक हैं अभिनेत्री सबा कमर। सबा कमर ने बॉलीवुड फिल्म 'हिंदी मीडियम' में दिवंगत अभिनेता इरफान खान के साथ काम किया था। इस फिल्म में उन्हें खूब पसंद भी किया गया। अब हाल ही में सबा का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें वो शादी का महत्व बताते हुए नजर आ रही हैं।
बहू के रूप में नौकरानी मांगने वालों पर भड़कीं इरफान खान की ये को-स्टार, कहा- 'शादी करो कारोबार नहीं'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल पाकिस्तानी अभिनेत्री सबा कमर ने लॉकडाउन में अपनी बोरियत मिटाने का एक तरीका ढूंढा है। सबा अब वीडियो बनाकर खुद को बिजी रख रही हैं। इन्हीं में से सबा का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सबा शादी के बारे में बात कर रही हैं।
ये वीडियो सबा के सोशल मीडिया अकाउंट पर उन्होंने साझा किया है। वीडियो के माध्यम से सबा ये बता रही हैं कि लोगों को कैसे बहू के रूप में नौकरानी चाहिए होती है। कैसे लड़कियों को प्यार नहीं बल्कि कारोबार का जरिया मान लिया गया है। सबा ने वीडियो में ये भी कहा कि अब समय आ गया है कि शादीशुदा महिलाओं से जुड़े घिसे- पिटे स्टीरियोटाइप्स को तोड़ा जाए। सबा के इस पूरे वीडियो को उनके यूट्यूब चैनल पर देखा जा सकता है।
A post shared by 𝐒𝐚𝐛𝐚 𝐐𝐚𝐦𝐚𝐫 (@sabaqamarzaman) on
सबा का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो को खूब पसंद भी किया जा रहा है। बता दें कि सबा की निजी जिंदगी भी कुछ इसी तरह रही है। हाल ही में सबा ने अपने रिलेशनशिप से जुड़े कुछ कड़वे अनुभवों को भी साझा किया था। उन्होंने कहा था कि लड़कियों को बचपन से सिखाया जाता है कि प्रेमी या पति को छोड़ने से बेहतर मर जाना होता है। इस बात से मेरी लाइफ के आठ साल खराब हो गए।
गौरतलब है कि सबा कमर पाकिस्तान की जानी मानी अदाकारा हैं। सबा ने भारतीय सिनेमा में भी काम किया है। उन्होंने दिवंगत अभिनेता इरफान खान के साथ फिल्म हिंदी मीडियम में काम किया था। फिल्म की और फिल्म में सबा के अभिनय की भी खूब सराहना की गई थी। वहीं बाद में फिल्म का दूसरा पार्ट भी कुछ वक्त पहले ही रिलीज किया गया, जो इरफान खान की आखिरी फिल्म भी है।
पढ़ें: पिता सैफ अली खान के साथ बैठी नजर आईं नन्हीं सारा अली खान, कहा- 'लव यू अब्बा'