इन दिनों दीपिका पादुकोण अपनी अपकमिंग फिल्म 'पद्मावती' को लेकर चर्चा में हैं। कुछ दिन पहले ही फिल्म का 'घूमर' सॉन्ग रिलीज हुआ है। दर्शकों को ये गाना और दीपिका का लुक बेहद पसंद आया। हाल ही में दीपिका गौरी खान के हैलोवीन पार्टी में स्पॉट की गईं।
पार्टी में सिर्फ 300 रुपए का टॉप पहनकर पहुंची दीपिका, एक फिल्म के लेती हैं 12 करोड़ रुपए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस पार्टी में कई सेलेब्रिटीज ने शिरकत की लेकिन दीपिका ने अपनी ड्रेस की वजह से खासा सुर्खियां बटोरीं। पार्टी में दीपिका एक शिमरी स्टाइलिश पैंट और स्पैकडी पहनकर पहुंची थीं। इस ड्रेस में दीपिका बेहद खूबसूरत लग रही थीं।
पढ़ें- लीक हुआ सपना चौधरी का वीडियो, प्राइवेट पार्टी में ये करती नजर आ रहीं
लेकिन दीपिका पहले भी यही ड्रेस पहन चुकी हैं। इससे पहले उन्होंने ये ड्रेस शाहिद कपूर की प्री बर्थडे पार्टी में पहनी थी। इसके चलते दीपिका ने फैशन पुलिस को निराश किया। दीपिका के स्पैकडी टॉप की कीमत सिर्फ 300 रुपए है।
पढ़ें- बिन शादी बच्चे के बाप बने सलमान? बिग बॉस में हुए खुलासे के बाद सेट पर छा गया सन्नाटा
वहीं उनकी गोल्डन पैंट की कीमत करीब 46 हजार रुपए है। शाहिद के बर्थडे को अभी ज्यादा समय नहीं हुआ था इसलिए लोगों को दीपिका की ये ड्रेस याद रही। उस समय दीपिका ने Gucci Sylvie mini का एक स्लिंग बैग भी ले रखा था।
इस बैग की कीमत करीब 1 लाख 12 हजार रुपए थी। वहीं दीपिका की ब्लैक Christian Louboutin हील्स की कीमत 38 हजार रुपए की थी। उस पार्टी के लिए दीपिका ने करीब 2 लाख रुपए खर्चा किए थे।