फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नागरिकता पर सवाल उठाने वालों को दीपिका पादुकोण ने दिया करारा जवाब, बोलीं- कन्फ्यूज न हों

Tue, 30 Apr 2019 04:56 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Tue, 30 Apr 2019 04:56 AM IST
विज्ञापन
deepika padukone reply on her indian nationality controversy
deepika padukone - फोटो : file photo

दीपिका पादुकोण की भारतीय नागरिकता को लेकर बीते दिनों लगातार सवाल उठ रहे थे। बताया जा रहा था कि उनके पास भारतीय नागरिकता नहीं। इस बात का दीपिका ने कभी जवाब नहीं दिया लेकिन सोमवार को वोट डालने के बाद दीपिका ने एक ट्वीट के जरिए ऐसे सवाल उठाने वालों को करारा जवाब दिया।

deepika padukone reply on her indian nationality controversy
Deepika, Anushka and Rahul Bose - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में महाराष्ट्र की 17 लोकसभा सीटों पर सोमवार को मतदान किया गया। इस दौरान कई बड़े छोटे स्टार्स अपना वोट डालने पहुंचे और इस दौरान दीपिका पादुकोण भी मतदान करने पहुंचीं। लेकिन बीते दिनों इस बात की अफवाह थी कि वो भारत में वोट नहीं डाल सकतीं।

deepika padukone reply on her indian nationality controversy
Deepika Padukone - फोटो : social media

दीपिका पादुकोण ने वोट डालने के बाद ट्विटर पर अपनी एक तस्वीर शेयर की और लिखा- मेरे मन में कोई शंका नहीं है कि मैं कौन हूं और कहां से हूं। जो मुझे लेकर कन्फ्यूज्ड हैं उनसे कहना है कि प्लीज कन्फ्यूज न हों। जय हिंद।' इसके साथ ही दीपिका पादुकोण ने हैशटैग के साथ 'प्राउड टू बी इंडियन' भी लिखा।



 

विज्ञापन
विज्ञापन
deepika padukone reply on her indian nationality controversy
deepika padukone

दीपिका पादुकोण का जन्म डेनमार्क के कोपेनहेगन में हुआ था इसी के चलते लोग उनकी भारतीय नागरिकता को लेकर सवाल उठा रहे थे। दीपिका के इस ट्वीट के बाद उनके मुंह पर ताला लग गया।

विज्ञापन
deepika padukone reply on her indian nationality controversy
Deepika Padukone - फोटो : file photo

दीपिका पादुकोण फिलहाल छपाक फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसी के चलते वो कई बार दिल्ली की सड़कों पर देखी गई थीं। इस दौरान दीपिका के कई वीडियो भी वायरल हुए थे। एक वीडियो में दीपिका स्कूल के बाहर स्ट्रीट फूड खाते दिखी थीं। वहीं एक में वो लिपलॉक करती नजर आई थीं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed