दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह बॉलीवुड के जाने माने कपल में से एक हैं। दोनों की जोड़ी को काफी पसंद किया जाता है। कपल की शादी साल 2018 में हुई थी। वहीं, हाल ही में दीपिका पादुकोण सभी युवा विवाहित जोड़ों के लिए लव गुरु बन गई हैं और एक्ट्रेस ने उन्हें सलाह दी है।
Deepika Padukone: रणवीर संग अपने रिश्ते को लेकर दीपिका ने किया खुलासा, युवा पीढ़ी को भी दे डाली यह सलाह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादी को लेकर कही यह बात
दरअसल, हाल ही में दिए एक इंटरव्यू के दौरान दीपिका पादुकोण ने शादी को लेकर बात की है। साथ ही उन्होंने कहा कि हम सभी फिल्मों से प्रभावित होकर बड़े होते हैं, या हम अपने आसपास के रिश्तों और शादियों से प्रभावित होकर बड़े होते हैं। हालांकि एक्ट्रेस का मानना है कि जितनी जल्दी कोई यह स्वीकार कर लेता है कि जिस यात्रा पर वह है या दो लोग जिस पर चल रहे हैं, वह किसी और की यात्रा से बहुत अलग होगी, उतना ही बेहतर है।
युवा पीढ़ी को दी यह सलाह
इसके अलावा एक्ट्रेस ने कहा कि धैर्य शायद उन मुख्य चीजों में से एक है जो उन्हें लगता है कि आज के जोड़ों में कमी है। एक्ट्रेस ने कहा कि रणवीर और उनके जैसे और भी कपल हैं, जो अपने से पहले की पीढ़ी से सीख सकते हैं। हालांकि और भी बहुत सी चीजें हैं, धैर्य सबसे पहली चीजें है।
रणवीर को लेकर कही यह बात
रणवीर के बारे में बात करते हुए एक्ट्रेस ने कहा कि कपल ने हाल ही में एक साथ भूटान की यात्रा की और दर्शनीय स्थलों की यात्रा और खाने का आनंद लेते हुए समय बिताया। उनके साथ अपने रिश्ते के बारे में कहा कि वह उनके साथ सबसे कमजोर महसूस करती हूं।
Pooja Bedi: बोल्ड एड से लेकर लिप लॉक किस करने तक, तमाम विवादों में घिर चुकी हैं पूजा बेदी
इन फिल्मों में नजर आएंगी दीपिका
आपको बता दें दीपिका को हाल ही में सिद्धार्थ आनंद की फिल्म पठान में शाहरुख खान के साथ देखा गया था। इस फिल्म में जॉन अब्राहम ने भी मुख्य भूमिका अदा की थी। इसके बाद अब एक्ट्रेस ऋतिक रोशन के साथ फिल्म फाइटर में नजर आएंगी। साथ ही प्रोजेक्ट के में भी दिखाई देंगी।
Sudheer Babu: साउथ फिल्मों के बाद 'बागी' के विलेन बन बॉलीवुड में छाए सुधीर बाबू, रह चुके हैं बैडमिंटन खिलाड़ी