आजकल आम इंसान से लेकर बॉलीवुड सेलिब्रिटी तक हल कोई अपनी जिंदगी के अच्छे और बुरे अनुभवों के साथ अपनी फीलिंग्स तक को सोशल मीडिया के जरिए साझा करते हैं। इसके अलावा यह एक दूसरे से जुड़े रहने का भी अच्छा माध्यम है, इसलिए बॉलीवुड सितारे भी निजी जिंदगी के साथ अपने काम से जुड़ी चीजों की अपडेट भी सोशल मीडिया के जरिए देते रहते हैं। तो चलिए 10 तस्वीरों के जरिए जानते हैं कि आज किस सेलिब्रिटी ने दिया क्या अपडेट।
2 of 11
दीपिका पादुकोण
- फोटो : insta
सबसे पहले बात कर लेते हैं दीपिका पादुकोण की। इस समय कान फेस्टिवल में हसीनाएं रेड कार्पेट पर हर दिन अपना जलवा बिखेर रही हैं और अभिनेत्री दीपिका पादुकोण लगातार अपने लुक से चर्चा में हैं। उन्होंने अपना आज का लुक भी शेयर किया है। जिसमें वह कमाल की लग रही हैं।
3 of 11
अनीज बज्मी, तब्बू
- फोटो : insta
दूसरी तस्वीर है फिल्म 'भूल भुलैया 2' के सेट से। इस तस्वीर में पर्दे के पीछे के दिलचस्प दृश्य देखे जा सकते हैं, जिसमें निर्देशक अनीस बज्मी अभिनेत्री तब्बू को संवारते नजर आ रहे हैं। इसके अलावा वह और बाकी क्रू मेंबर्स भी खूब मस्ती के मूड में दिखाई दे रहे हैं।
4 of 11
अमिताभ बच्चन
- फोटो : इंस्टाग्राम
अभिनेता अमिताभ बच्चन अपने फैंस के साथ कुछ न कुछ नया साझा करते रहते हैं। आज सदी के महानायक ने अपना पुराना अवतार रिक्रिएट किया है। इसी के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, वो सोशल मीडिया पर कहते हैं कि "कुछ नहीं बदला" !! आंखों की कमजोरी की जिम्मेदारी तो हम ले नहीं सकते हैं ?? "हम ही जाने हाल हमारा, बदल गया है जीवन"!!
5 of 11
संजय दत्त, सुनील दत्त
- फोटो : सोशल मीडिया
आज दिग्गज अभिनेता सुनील दत्त ने बॉलीवुड इंडस्ट्री को कई हिट फिल्में दीं। सिनेमा के इस बेहतरीन कलाकार रहे सुनील दत्त ने 25 मई साल 2005 में इस दुनिया को अलविदा कह दिया। आज अभिनेता की पुण्यतिथि पर बेटे संजय दत्त उन्हें याद करके बेहद भावुक हो गए और अपनी भावनाओं को उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए साझा किया है।