फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Deepika Padukone: कोविड के बाद दीपिका पादुकोण को लेना पड़ा था दो महीने का ब्रेक, एक्ट्रेस बोलीं- खुद को पहचान पाना मुश्किल था

Sat, 08 Jan 2022 07:56 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Sat, 08 Jan 2022 07:56 PM IST
विज्ञापन
Deepika Padukone spoke on covid 19 battle said I had to take a break of two months
दीपिका पादुकोण - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

कोरोना वायरस की तीसरी लहर तेजी से देशभर में लोगों को अपनी चपेट में ले रही है। इस वायरस की चपेट में आने वालों की संख्या रोजाना एक लाख से ज्यादा हो गई है, जिस वजह से स्थिति ने अब खतरनाक रूप ले लिया है। कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों में बॉलीवुड स्टार्स भी शामिल हैं। कुछ दिनों में ही कई सेलेब्स कोरोना वायरस की वजह से घर में कैद हो गए हैं। बीते साल भी यही स्थिति देखने को मिली थी। कोरोना की दूसरी लहर में कई स्टार्स इस वायरस के चपेट में आए थे। उन दिनों बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण भी कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई थीं जिसके बाद एक्ट्रेस लंबे समय तक अपने घर में ही क्वारंटाइन थीं। वहीं, अब दीपिका पादुकोण ने एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें उन्होंने उन दिनों को याद किया, जब वह कोरोना वायरस से संक्रमित थीं। इस दौरान एक्ट्रेस ने बताया है कि कैसे उन्होंने कोविड का सामना किया।  

Deepika Padukone spoke on covid 19 battle said I had to take a break of two months
दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया

इस इंटरव्यू में दीपिका पादुकोण ने बताया है कि जब वह कोरोना वायरस से संक्रमित हुई थीं तब उनकी हालात ऐसी हो गई थीं कि वह खुद को पहचान भी नहीं पा रही थीं। उन दिनों दीपिका कुछ हफ्तों में जरूर ठीक हो गई थीं लेकिन एक्ट्रेस ने लंबे समय तक काम से ब्रेक लिया था। दीपिका के मुताबिक, वो दिन एक्ट्रेस के लिए काफी मुश्किलों भरे थे।

Deepika Padukone spoke on covid 19 battle said I had to take a break of two months
दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया

दीपिका पादुकोण ने कहा, 'कोरोना संक्रमित होने के बाद मेरी जिंदगी काफी ज्यादा बदल गई थी क्योंकि मैं फिजिकली खुद को पहचान भी नहीं पा रही थी। मुझे लगता है कि मेरे साथ वो सब उन दवाइयों की वजह से हुआ था, जो मैं खा रही थी। कोविड काफी अजीब था। उन दिनों शरीर में हमेशा अजीब सा महसूस होता है और आपका दिमाग शरीर के मुकाबले काफी अलग महसूस करता है।’

विज्ञापन
विज्ञापन
Deepika Padukone spoke on covid 19 battle said I had to take a break of two months
दीपिका पादुकोण - फोटो : Instagram

दीपिका ने इस इंटरव्यू में ये भी बताया कि उन्हें इस बीमारी से ठीक होने के बाद भी कई चीजों ने प्रभावित किया है। एक्ट्रेस ने कहा, ‘जब तक मैं कोरोना वायरस से संक्रमित थी, तब तक चीजें ठीक थीं। मैं कुछ दिनों में ठीक हो गई थी लेकिन इसके बाद भी मुझे दो महीने का ब्रेक लेना पड़ा था क्योंकि मेरा दिमाग शांत नहीं हो रहा था। वो दिन मेरे लिए काफी मुश्किल भरे थे।’

विज्ञापन
Deepika Padukone spoke on covid 19 battle said I had to take a break of two months
दीपिका पादुकोण - फोटो : इंस्टाग्राम

वर्क फ्रंट की बात करें तो दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘गहराइयां’ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। इस फिल्म में दीपिका के साथ सिद्धांत चतुर्वेदी और अनन्या पांडे अहम किरदार में नजर आएंगे। फिल्म के निर्देशक शकुन बत्रा हैं और ये ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed