फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अब चीन, जापान और कोरिया में रिलीज होगी दीपिका की छपाक, भारत में फिल्म ने कमाए 70 करोड़

Wed, 22 Jan 2020 12:59 PM IST
प्रतीक्षा राणावत मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Wed, 22 Jan 2020 12:59 PM IST
विज्ञापन
Deepika Padukone Starrer Chhapaak Will Release in China Japan and Korea
'छपाक' के एक दृश्य में दीपिका पादुकोण - फोटो : अमर उजाला

हिंदी सिनेमा की नंबर वन हीरोइन दीपिका पादुकोण की फिल्म छपाक ने आखिरकार बॉक्स ऑफिस का लिटमस टेस्ट पार कर लिया है। फिल्म ने सिनेमाघरों के कलेक्शन का मुनाफा कमाया है और अपनी लागत फिल्म के डिजिटल और सैटेलाइट से पूरी कर ली है। फॉक्स स्टार स्टूडियो अब इसे कुछ विदेशी भाषाओं में डब करके रिलीज करने की तैयारी में है। फिल्म छपाक को लेकर चीन के वितरकों ने काफी दिलचस्पी दिखाई है। इस बीच अभिनेता जीशान अयूब ने दीपिका के जवाहर लाल यूनीवर्सिटी (जेएनयू) जाने को एक बड़ा कदम बताया है।

Deepika Padukone Starrer Chhapaak Will Release in China Japan and Korea
'छपाक' के एक दृश्य में दीपिका पादुकोण - फोटो : अमर उजाला

दीपिका पादुकोण की बतौर निर्माता पहली फिल्म छपाक ने बॉक्स ऑफिस पर बुधवार को करीब 35 करोड़ की कमाई कर ली है। फिल्म ने इतनी ही कमाई डिजिटल और सैटेलाइट राइट्स से की है। फिल्म की कुल कमाई अब तक 70 करोड़ रुपये से ऊपर हो चुकी है और ये इसकी लागत का दो गुना है। फिल्म सुपरहिट भले न कही जा सके लेकिन इसने अपनी कमाई के लिहाज से हिट फिल्म का तमगा हासिल करने की पूरी कोशिश की है। भारत बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में औसत रही छपाक को अब चीन, जापान और कोरिया में बड़े पैमाने पर रिलीज करने की तैयारी है।

Deepika Padukone Starrer Chhapaak Will Release in China Japan and Korea
deepika padukone - फोटो : social media

भारतीय भावनात्मक फिल्मों की चीन, जापान और कोरिया में काफी मांग रही है। इन देशों के वितरक छपाक में काफी रुचि भी दिखा रहे हैं। सूत्र बताते हैं कि फिल्म को इन देशों की भाषाओं में डब करके रिलीज करने की रणनीति पर फॉक्स स्टार स्टूडियोज में विचार विमर्श चल रहा है और जल्द ही इसकी रणनीति फाइनल होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Deepika Padukone Starrer Chhapaak Will Release in China Japan and Korea
zeeshan ayyub

इस बीच चर्चित अभिनेता जीशान अयूब ने दीपिका के बारे में कहा, 'जब मैं जामिया (जामिया मिल्लीय इस्लामिया यूनिवर्सिटी) या शाहीन बाग जाता हूं तो लोग मुझे कहते हैं कि आपके आने से हमें आत्मविश्वास मिला है कि हम सही कर रहे हैं। अगर मेरी मौजूदगी उन्हें इतनी ताकत दे रही है तो आप सोच सकते हैं दीपिका की मौजूदगी का कितना असर हुआ होगा।' दीपिका की फिल्म छपाक को बीजेपी के बहिष्कार के ऐलान का काफी नुकसान उठाना पड़ा है। अमर उजाला के मूवी रिव्यू में फिल्म छपाक को चार स्टार मिले हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed