{"_id":"5e27e1398ebc3e4af1644f79","slug":"saif-ali-khan-revealed-shocking-things-on-divorce-with-amrita-singh","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अमृता सिंह से तलाक के 16 साल बाद सैफ का छलका दर्द, बोले- 'यह दुनिया की सबसे बुरी चीज है'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अमृता सिंह से तलाक के 16 साल बाद सैफ का छलका दर्द, बोले- 'यह दुनिया की सबसे बुरी चीज है'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिप्रा सक्सेना
Updated Wed, 22 Jan 2020 12:03 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
Amrita Singh and Saif Ali Khan
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सैफ अली खान (Saif Ali Khan) और अमृता सिंह (Amrita Singh) 16 साल पहले अलग हो चुके हैं। इन दोनों ने 1991 में शादी की थी और तलाक 2004 में हुआ था। तलाक के कई साल बाद भी सैफ अली खान को यह चीज रह रहकर चुभती है। हाल ही में सैफ ने एक इंटरव्यू के दौरान अपने और अमृता के तलाक के बारे में खुलकर बात की। इस इंटरव्यू में सैफ भावुक हो गए। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह दुनिया की सबसे बुरी बात है।
2 of 6
Saif And Amrita
- फोटो : social media
सैफ ने यह बातें पिंकविला वेबसाइट से इंटरव्यू में कहीं। सैफ ने अमृता और अपने तलाक पर कहा- 'यह दुनिया की सबसे बुरी चीज है। ये कुछ ऐसा है, जिसे लेकर मैं चाहता हूं कि जो है उससे अलग होता। मुझे नहीं लगता कि मैं इस चीज को लेकर कभी ठीक हो पाऊंगा। कुछ चीजें हैं जो कभी भी मुझे इस मामले में शांति नहीं देंगी।'
3 of 6
Amrita Singh, Saif Ali Khan
- फोटो : social media
उन्होंने आगे कहा- 'मैं उस वक्त महज 20 साल का था। आज चीजें काफी बदल गई हैं। आप चाहते हैं कि माता-पिता हमेशा साथ रहें, लेकिन वे दो अलग-अलग इकाई हैं। इसलिए आजकल हर कोई मॉडर्न रिलेशनशिप से सहमत हो सकता है।' इंटरव्यू में जब सैफ से पूछा गया कि इब्राहिम और सारा पर इसका क्या असर पड़ा? जवाब में अभिनेता ने कहा- 'किसी भी बच्चे को उसके घर-परिवार और एक सहजता से अलग नहीं करना चाहिए।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
Ibrahim, Sara and Amrita
- फोटो : instagram
'इससे बच्चों पर बुरा असर पड़ता है। कई बार परिस्थितियां अलग होती हैं। पेरेंट्स साथ नहीं होते या बहुत सारी शिकायतें होती हैं। ऐसे में एक स्टेबल घर और वातावरण बच्चों को मिलना बहुत जरूरी है।' इससे पहले एक इंटरव्यू में सैफ ने कहा था- '20 साल की उम्र में शादी कर ली थी। मैं कुछ चीजों के लिए अमृता को श्रेय देना चाहूंगा क्योंकि वो इकलौती ऐसी थीं, जिन्होंने मुझे परिवार, काम और बिजनेस को संजीदगी से लेना सिखाया। उन्होंने मुझे कहा कि तुम किसी टारगेट को हिट नहीं कर सकते जब तुम उसपर हंस रहे हो।'
विज्ञापन
5 of 6
Kareena and Saif
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
सैफ और अमृता की शादी इस वजह से भी चर्चा में थी क्योंकि अमृता सैफ से उम्र में 12 साल बड़ी थीं। सैफ से तलाक लेने के बाद उन्होंने करीना कपूर से शादी कर ली। करीना-सैफ का एक बेटा है जिसका नाम तैमूर है। खास बात है कि करीना ने सारा और इब्राहिम की भी बॉन्डिग अच्छी है। फिल्मों की बात करें तो सैफ की हाल ही में 'तानाजी: द अनसंग वॉरियर' फिल्म रिलीज हुई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।