फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'तानाजी' की ताबड़तोड़ कमाई के आगे फीकी पड़ी 'छपाक', जानें दोनों फिल्मों ने कितना किया कलेक्शन

Wed, 22 Jan 2020 09:16 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Wed, 22 Jan 2020 09:16 AM IST
विज्ञापन
deepika padukone film chhapaak and ajay devgn film tanhaji the unsung warrior box office collection
films - फोटो : social media

अजय देवगन और काजोल की फिल्म 'तानाजीः द अनसंग वॉरियर' को रिलीज हुए 12 दिन हो चुके हैं । इसी फिल्म के साथ दीपिका पादुकोण की 'छपाक' भी रिलीज हुई थी। दोनों ही फिल्म में बॉलीवुड के  टॉप सितारे हैं । ऐसे में माना जा रहा था कि ये दोनों फिल्में एक-दूसरे को कड़ी टक्कर देंगी । लेकिन 'तानाजी', 'छपाक' से कहीं ज्यादा कलेक्शन कर चुकी है। जानते हैं 12वें दिन 'छपाक' और 'तानाजी' का कलेक्शन कितना रहा। 

deepika padukone film chhapaak and ajay devgn film tanhaji the unsung warrior box office collection
'छपाक' के एक दृश्य में दीपिका पादुकोण - फोटो : अमर उजाला

दीपिका की फिल्म 'छपाक' की कमाई सुस्त पड़ती जा रही है । अभी 12वें दिन का कलेक्शन नहीं आया है लेकिन माना जा रहा है कि फिल्म 40 करोड़ का आंकड़ा पार करने में नाकाम रही है । 12वें दिन 'छपाक' ने अमूमन 40 लाख रुपये का कलेक्शन किया है । इस तरह फिल्म की कुल कमाई अब तक 35 करोड़ रुपये के आसपास पहुंची है । छपाक' ने रिलीज के दूसरे शुक्रवार को 95 लाख, शनिवार को 1.40 करोड़ और रविवार को 1.75 करोड़ का कारोबार किया था । 

deepika padukone film chhapaak and ajay devgn film tanhaji the unsung warrior box office collection
'छपाक' के एक दृश्य में दीपिका पादुकोण - फोटो : अमर उजाला

वहीं सोमवार को 33.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। फिल्म में दीपिका पादुकोण और विक्रांत मेसी की मुख्य भूमिका है। मेघना गुलजार ने इसका निर्देशन किया है। फिल्म को फॉक्स स्टार स्टूडियोज, दीपिका और मेघना ने मिलकर प्रोड्यूस किया है।फिल्म की लागत 35 करोड़ है जबकि इसके प्रचार और प्रिंट्स पर 10 करोड़ खर्च हुए हैं। इस तरह इसका कुल बजट 45 करोड़ है। 'छपाक' को भारत में 1,700 स्क्रीन्स और विदेश में 460 स्क्रीन्स मिले हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
deepika padukone film chhapaak and ajay devgn film tanhaji the unsung warrior box office collection
Tanhaji The Unsung Warrior - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

अब बात करते हैं तानाजी की । ये फिल्म साल की पहली 100 करोड़ी फिल्म बनी । अब 200 करोड़ का आंकड़ा छूने के करीब है । फिल्म ने 12वें दिन यानी मंगलवार को करीब 7 करोड़ रुपये की कमाई की है । इस तरह फिल्म का कुल कलेक्शन 182 करोड़ रुपये के करीब पहुंच गया है । तानाजी ने दूसरे शुक्रवार को 10.06 करोड़, शनिवार को 16.36 करोड़, रविवार को 22.12 करोड़ का कलेक्शन किया था। वहीं सोमवार का कलेक्शन 8 करोड़ रुपये था।

विज्ञापन
deepika padukone film chhapaak and ajay devgn film tanhaji the unsung warrior box office collection
Tanhaji - फोटो : amar ujala, mumbai

दूसरे हफ्ते में 'तानाजी' 200 करोड़ के क्लब में शामिल हो सकती है। अजय देवगन, सैफ अली खान और काजोल की मुख्य भूमिका से सजी 'तानाजी' का कुल बजट 125 करोड़ है। फिल्म का निर्देशन ओम राउत ने किया है जबकि अजय देवगन और भूषण कुमार ने मिलकर प्रोड्यूस किया है। बता दें कि तानाजी को करीब 3500 स्क्रीन पर रिलीज किया गया है । 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed