{"_id":"5ab48cb54f1c1b094a8b6c7b","slug":"deepika-padukone-started-wedding-shopping-with-mom-and-sister-anisha","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"लंदन से बेंगलुरू तक, शादी के लिए रणवीर के पेरेंट्स के साथ क्या कर रही हैं दीपिका पादुकोण?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
लंदन से बेंगलुरू तक, शादी के लिए रणवीर के पेरेंट्स के साथ क्या कर रही हैं दीपिका पादुकोण?
Fri, 23 Mar 2018 11:35 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 23 Mar 2018 11:35 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
Deepika Padukone
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड की डिंपल गर्ल दीपिका पादुकोण और रणबीर सिंह की लव स्टोरी हमेशा बॉलीवुड में चर्चा का विषय बनी रहती है और अब दोनों की शादी की खबरें काफी जोरों पर हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों के पेरेंट्स ने मिल कर शादी की डेट भी फिक्स कर ली है। इन दिनों दोनों परिवार से शादी की तैयारियों में जुटे हुए हैं।
2 of 5
रणवीर- दीपिका
- फोटो : self
स्पॉटब्वॉय डॉट कॉम पर छपी खबर के अनुसार, कुछ समय पहले दीपिका के पेरेंट्स बेंगलुरु से मुंबई आए थे। उन्होंने रणवीर सिंह के परिवार से मिलकर शादी की बातचीत की। इसके बाद सभी वर्ली के एक रेस्त्रां फोर सीजन में डिनर के लिए भी गए थे।
3 of 5
deepika marriage
हाल ही में दीपिका ने खराब तबीयत के चलते फिल्म 'रानी' की शूटिंग रद्द कर दी। इस बीच खबर है कि इन दिनों दीपिका शादी की शॉपिंग कर रही हैं। सूत्रों के मुताबिक दीपिका शादी की शॉपिंग करने अपने घर बैंगलोर गई हुईं हैं। उन्हें अपनी मां और और बहन अनीषा पादुकोण के साथ जूलरी खरीदते भी देखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
deepika marriage
मिली जानकारी के अनुसार, कुछ समय पहले दीपिका रणवीर सिंह के परिवारवालों के साथ शादी की शॉपिंग करने के लिए लंदन भी गई थीं। अब दीपिका तबीयत खराब होने के बावजूद शादी की जूलरी भी खरीदने पहुंच गई हैं। ये सब देखकर तो ऐसा लगता है जैसे दीपिका इस समय जोरों शोरों के साथ शादी की शॉपिंग में जुटी हैं।
विज्ञापन
5 of 5
deepika marriage
आपको बता दें कि कुछ समय पहले ही रणवीर के परिवार ने दीपिका को एक महंगा डायमंड सेट गिफ्ट किया था। इसके बाद से ही अफवाहों का बाजार गर्म है कि दीपिका और रणवीर के बीच सगाई हो गई है। सिर्फ इतना ही नहीं रणवीर सिंह को बहुत बार दीपिका पादुकोण के परिवार के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते देखा गया हैं। अब इंतजार सिर्फ इस बात का है कि दोनों इस साल कब शादी करते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।