फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रियंका के रिसेप्शन में रणवीर को देख दीपिका को आया प्यार, भरी पार्टी में खुलेआम किया ये काम

Fri, 21 Dec 2018 04:26 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Fri, 21 Dec 2018 04:26 PM IST
विज्ञापन
Deepika Padukone taking care of Ranveer Singh in Priyanka Chopra wedding reception video viral
Deepika and Ranveer - फोटो : Instagram

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह प्रियंका चोपड़ा की रिसेप्शन पार्टी में पहुंचे थे। इस पार्टी में दोनों एक दूसरे से मैचिंग कलर के कपड़े पहने हुए थे और कूल नजर आ रहे थे। निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा की रिसेप्शन पार्टी में दीपिका और रणवीर ने जमकर डांस भी किया। इन दोनों के डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस बीच एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसमें दीपिका पादुकोण रणवीर सिंह का ख्याल रखते हुए नजर आ रही हैं। 

Deepika Padukone taking care of Ranveer Singh in Priyanka Chopra wedding reception video viral
Ranveer Singh and Deepika Padukone - फोटो : Instagram

सोशल मीडिया पर प्रियंका और निक की रिसेप्शन पार्टी के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। इन वीडियो में से एक वीडियो ऐसा है जो काफी पसंद किया जा रहा है। इस वीडियो में आप देखेंगे कि 'गोलियों की रासलीला-रामलीला' फिल्म का फेमस गाना 'राम जी की चाल' बज रहा है। इस बीच रणवीर पहले डीजे के पास अपनी शेरवानी ठीक करते हुए जाते है और फिर से डांस फ्लोर पर थिरकना शुरू कर देते हैं।

Deepika Padukone taking care of Ranveer Singh in Priyanka Chopra wedding reception video viral
deepika ranveer - फोटो : Instagram

रणवीर को देखकर दीपिका तुरंत उनसे पास आ जाती है और शेरवानी के बटन को ठीक करने लगती हैं। वीडियो में आप देखेंगे कि दीपिका रणवीर की शेरवानी ठीक कर रही हैं तब भी रणवीर डांस करने से खुद को रोक नहीं पा रहे हैं। इस वीडियो में दीपिका किसी साधारण पत्नी की तरह अपने पति का ख्याल रखती हुई दिखाई दे रहीं जिसे सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Deepika & Priyanka Dancing On Pinga At Nick and Priyanka Wedding Reception ♥️ - — ديبيكا وبريانكا يرقصون على أغنية بينغا في حفل استقبال نيك وبريانكا ♥️ - — #deepikapadukone @deepikapadukone @priyankachopra

A post shared by ᴅᴇᴇᴘᴠᴇᴇʀ (@deepveer.video) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Deepika Padukone taking care of Ranveer Singh in Priyanka Chopra wedding reception video viral
priyanka deepika - फोटो : Instagram

आपको बता दें, रणवीर सिंह प्रियंका चोपड़ा के करीबी दोस्त हैं और अक्सर यह दोनों स्टार एक दूसरे के पोस्ट पर कमेंट भी करते रहते हैं। रिसेप्शन पार्टी में रणवीर और दीपिका ने प्रियंका चोपड़ा के साथ कई सारे गानों पर डांस किया। फिर चाहे 'दिल झड़कने दो' का गाना हो या फिर 'पद्मावत' फिल्म का गाना ही क्यों न हो। इस पार्टी में गुजरे जमाने की सुपरहिट एक्ट्रेस रेखा ट्रेडिशनल लुक में दिखीं। रेखा ने रेड और गोल्डन कलर की कांजीवरम साड़ी पहन रखी थी।

विज्ञापन
Deepika Padukone taking care of Ranveer Singh in Priyanka Chopra wedding reception video viral
priyanka nick - फोटो : Instagram

इसके साथ ही तमन्ना भाटिया, हिमेश रेशमिया,साइना नेहवाल अपने पति पारुपल्ली कश्यप के साथ, हरमन बावेजा, मुकेश भट्ट, शाहिद कपूर, मीरा राजपूत और सलमान खान भी पहुंचे थे। प्रियंका और निक का यह तीसरा रिसेप्शन था। इससे पहले दोनों ने दिल्ली में एक रिसेप्शन दिया और दो रिसेप्शन मुंबई में दिए। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed