फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PHOTOS: स्कूल के दिनों में ऐसे दिखते थे आपके पसंदीदा सितारे, कुछ को तो यकीनन नहीं पहचान पाएंगे

Sat, 30 May 2020 03:49 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Sat, 30 May 2020 03:49 PM IST
विज्ञापन
deepika padukone to disha patani bollywood actors throwback photos during school days
स्कूल के दिनों में बॉलीवुड सितारे - फोटो : सोशल मीडिया

सोशल मीडिया पर अक्सर फिल्मी हस्तियां बचपन की तस्वीरें साझा करते हैं। कुछ तस्वीरों में तो इन्हें पहचानना आसान होता है लेकिन कुछ तस्वीरों को तो कई बार देखने के बाद भी पता नहीं चल पाता कि आखिर यह सितारा कौन है? इसी कड़ी में चलिए हम आपको बॉलीवुड सितारों के स्कूल के दिनों की तस्वीरें दिखाते हैं। अब तस्वीर देखकर आप खुद ही पहचानिए ये अभिनेता या अभिनेत्री कौन हैं।

deepika padukone to disha patani bollywood actors throwback photos during school days
तापसी पन्नू - फोटो : सोशल मीडिया

तापसी पन्नू ने ये तस्वीर अपने इंस्टाग्राम पर साझा की थी। तापसी को स्पोर्ट्स में काफी रुचि रही है। तस्वीर तब की है जब उन्होंने स्कूल में होने वाली रेस में हिस्सा लिया था। तस्वीर के साथ तापसी ने लिखा था- 'खेल मेरी जिंदगी का अहम हिस्सा रहा है। स्कूल में हर साल रेस में हिस्सा लेती थी। परिवार और स्कूल के शिक्षकों को शुक्रिया कहना चाहती हूं जिन्होंने मुझे हमेशा प्रोत्साहित किया। उनकी वजह से मेरे पास गौरव वाला क्षण है। बहुत बच्चों को इस तरह की मदद नहीं मिलती है।'

deepika padukone to disha patani bollywood actors throwback photos during school days
दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया

तस्वीर में नजर आ रहीं ये अभिनेत्री कोई और नहीं बल्कि दीपिका पादुकोण हैं। दीपिका ने हाथ में ट्रॉफी ली हुई है और ढेर सारे मेडल भी हैं। ट्रॉफी जीतने के बाद दीपिका काफी खुश नजर आ रही हैं और मुस्कुराकर पोज दे रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
deepika padukone to disha patani bollywood actors throwback photos during school days
रणवीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

रणवीर सिंह बचपन में बिलकुल आम बच्चे की तरह ही नजर आते थे। उन्हें देख शायद उस समय किसी ने नहीं सोचा होगा कि सामान्य सा दिखने वाला ये बच्चा कभी बॉलीवुड का हैंडसम हंक बनेगा। 

विज्ञापन
deepika padukone to disha patani bollywood actors throwback photos during school days
पूजा हेगड़े - फोटो : सोशल मीडिया

पूजा हेगड़े ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में 'मोहनजोदड़ो' से डेब्यू किया था। आशुतोष गोवारिकर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में पूजा हेगड़े के साथ ऋतिक रोशन थे। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। तस्वीर में पूजा स्कूल की ड्रेस में हैं। वो आइस्क्रीम खाती दिख रही हैं। इस दौरान उन्होंने व्हाइट कलर की शर्ट और ब्लू कलर की स्कर्ट पहनी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed