वेब सीरीज फोर मोर शॉट्स प्लीज, फिल्म उजड़ा चमन और शुभ मंगल ज्यादा सावधान में नजर आ चुकीं अभिनेत्री मानवी गगरू से एक फैशन ब्रांड को माफी मांगनी पड़ी है। बीते दिनों एक फैशन ब्रांड ने अभिनेत्री की अनुमति के बिना अपने विज्ञापन के लिए न केवल उनकी तस्वीर का इस्तेमाल किया बल्कि उसके साथ गलत टैगलाइन भी लिखी। जिसके बाद मानवी गगरू ने उस पर अपना गुस्सा जाहिर किया था।
फैशन ब्रांड पर अपनी तस्वीर देखकर भड़कीं 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' की अभिनेत्री, कंपनी को मांगनी पड़ी माफी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल, बीते दिनों मानवी गगरू ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर एक फैशन विज्ञापन का स्क्रीनशॉट साझा किया था। इसको साझा करते हुए उन्होंने कंपनी के खिलाफ अपना गुस्सा जाहिर करते हुए लिखा, 'मैंने यह ड्रेस अपने मोटापे को छुपाने के लिए नहीं पहनी। इस ब्रांड के पास न ही मेरी फोटो इस्तेमाल करने की इजाजत है और न ही किसी को फैट शेम करने की। मैं इनकी खराब टैगलाइन के खिलाफ हूं।'
I didn't wear this dress to 'hide my curves'. Not only does the brand NOT have my permission to use my picture as a sponsored post, they definitely don't have my permission to fat shame ANYONE! I stand against everything this distasteful tagline points to. pic.twitter.com/GwY1TkOjCQ
मानवी गगरू के इस ट्वीट के बाद कंपनी ने उनसे माफी मांगी है। कंपनी ने अभिनेत्री से सोशल मीडिया के जरिए माफी मांगते हुए लिखा, 'हम इस बात के लिए काफी शर्मिंदा हैं कि हमारे ब्रांड ने सेलेब्रिटी ही नहीं बल्कि बॉडी शेमिंग और शरीर की सकारात्मकता पर भी गलत संदेश दिया। हम हर तरह की किसी भी प्रकार की शेमिंग के खिलाफ हैं चाहे वह सोशल मीडिया पर हो या फिर उससे बाहर।'
A post shared by House Of Fett (@houseoffett) on
कंपनी ने आगे लिखा, 'हमारा मकसद हमेशा से अपने ग्राहकों की सुंदरता को उभारना होता है और उनके चेहरे पर मुस्कान लाना होता है। यह हमारी कंपनी से हुई एक बड़ी गलती थी, जिसके लिए हम माफी चाहते हैं। उस विज्ञापन को भी हटा दिया गया है।' कंपनी की माफी के बारे में खुद मानवी गगरू ने भी सोशल मीडिया के द्वारा जानकारी दी है।
The said brand has issued an apology on their SM accounts and has assured us that the ad in question has been withdrawn. I also realize that the tagline didn't come from a place of malice but sheer ignorance. In the hope that this won't happen again, the matter is now closed.
मानवी गगरू ने ट्विटर पर लिखा, 'उस ब्रांड ने मांफी मांग ली है और वादा किया है कि विज्ञापन को हटा लिया गया है। मुझे यह भी पता चला है कि वो टैगलाइन गलती से लिखी गई थी। मुझे उम्मीद है कि अगली बार ऐसी नहीं होगी। यह मामला अभी यहीं खत्म हो चुका है।' आपको बता दें कि मानवी गगरू की फैंशन ब्रांड की जिस तस्वीर पर आपत्ति जताई थी उसमें उन्होंने धोती-कुर्ता पहना हुआ था। उनकी इस तस्वीर की टैग लाइन 'इन स्टाइल्स से अपने मोटापे को ऐसा छुपाएं' थी।
पढ़ें: इस तरह मजदूरों के लिए खाने और घर पहुंचाने की व्यवस्था करते हैं सोनू सूद, ऐसे जुटाते हैं आर्थिक मदद