{"_id":"5ed21af7f513ee191516e7ab","slug":"sonu-sood-talks-about-his-daily-routine-during-helping-migrants-interview-with-amar-ujala","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"चार दिन से सो तक नहीं पाए सोनू सूद, परिवार संग जुटकर चौबीसों घंटे कर रहे मजदूरों की मदद","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
चार दिन से सो तक नहीं पाए सोनू सूद, परिवार संग जुटकर चौबीसों घंटे कर रहे मजदूरों की मदद
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Sat, 30 May 2020 02:14 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
सोनू सूद
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
लॉकडाउन में फंसे हुए लोगों के लिए सोनू सूद किसी फरिश्ते जैसे बनकर आए हैं। जिस तरह वो देशभर में फंसे लोगों की मदद कर रहे हैं, हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है। बॉलीवुड सितारे जहां अपनी आलीशान जिंदगी के लिए जाने जाते हैं वहीं सोनू सूद सड़कों पर उतरकर मजदूरों के लिए बसों का इंतजाम करते हुए दिख रहे हैं। उन्होंने अपना एक हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है। उन्हें लगातार जरूरतमंदों के मैसेज और फोन आ रहे हैं। अभी भी हजारों-लाखों की तादाद में लोग हैं जो घर जाने की बारी का इंतजार कर रहे हैं। इन लोगों की मदद के लिए सोनू सूद को दिन-रात काम करना पड़ रहा है। इस दौरान अमर उजाला के साथ इंटरव्यू में अभिनेता ने अपनी दिनचर्या के बारे में विस्तार से बताया।
2 of 5
सोनू सूद
- फोटो : सोशल मीडिया
सोनू सूद के साथ उनका परिवार भी इस काम में जुटा हुआ है। दिनभर के रूटीन के बारे में सोनू ने बताया कि 'पिछले तीन से चार दिन से मैं सोया नहीं हूं। बीते दिन कोच्चि वाली फ्लाइट थी तो सारी रात उससे कॉर्डिनेशन करना पड़ा। कल भी बहुत सारे लोग थे। आज भी बहुत सारे लोगों को निकालने के लिए उनसे संपर्क करना पड़ रहा था। इसी में बहुत सारा समय चला जाता है।'
3 of 5
सोनू सूद
- फोटो : सोशल मीडिया
सोनू आगे बताते हैं कि 'सभी के मैसेज के जवाब देने पड़ते हैं। जिनके जवाब दिए उन्हें लगातार फॉलो करना पड़ता है। समय मिलता नहीं है। मैं अपने बच्चों के साथ खाने की टेबल पर बैठा था तो खाना खाते समय मैं फोन पर बात कर रहा था। मेरे छोटे बेटे ने कहा कि डैडी आप मेरे साथ बहुत अच्छा समय बिता पा रहे थे लेकिन अब आपको समय नहीं मिल पा रहा है। आप बिजी हो गए हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सोनू सूद
- फोटो : सोशल मीडिया
सोनू ने आगे बताया कि 'मैंने अपने बच्चे से कहा कि आप इसको इस तरह से सोचो कि मैं आपको जो समय नहीं दे पा रहा हूं उस समय के कारण बहुत सारे परिवार, बहुत सारे लोग आपस में समय बिता रहे हैं। मेरे बच्चे भी इस चीज को समझते हैं। वो भी लिस्ट बनाते हैं कि कौन-कौन से लोग कहां-कहां फंसे हैं।'
विज्ञापन
5 of 5
सोनू सूद
- फोटो : सोशल मीडिया
सोनू ने आगे बताया कि 'मेरे पिता जिनकी दुकान पंजाब में थी वो हमेशा लंगर लगाते थे। मेरी मां मुफ्त में लोगों को पढ़ाती थीं। मेरे माता-पिता ने मुझे ये समझाया कि आपकी सफलता इसमें है कि आप किसी का हाथ थामकर उसकी मदद कर सकें। वरना आप सफल नहीं है।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।