फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

व्हाट्सएप: दीपिका पादुकोण से लेकर करीना कपूर खान तक, इन सितारों ने साझा किए अपने चैट्स

Thu, 05 Aug 2021 06:57 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Thu, 05 Aug 2021 06:57 PM IST
विज्ञापन
deepika padukone to priyanka chopra and kareena kapoor khan these actors share their personal chats on social media
करीना कपूर खान, अभिषेक बच्चन, दीपिका पादुकोण - फोटो : Instagram

ऐसा बहुत ही कम देखने के लिए मिलता है जब कोई सितारा अपनी निजी जिंदगी के बारे में खुलकर बात करता है। दीपिका पादुकोण हो या फिर प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड के कई सितारे ऐसे हैं जिन्होने कभी अपनी निजी जिंदगी के बारे में बात नहीं की। हालांकि हम सभी के मन में ये जानने की उत्सुकता हमेशा बनी रहती है कि जब बॉलीवुड के दो अच्छे दोस्त आपस में क्या बातचीत करते होंगे। व्हाट्सएप एक ऐसा प्लेटफॉर्म हैं जो आज हर किसी की जिंदगी का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है। आजकल बातचीत हो या फिर कोई भी काम बहुत ही आसानी से व्हाट्सएप द्वारा हो जाता है।



इन सितारों ने पोस्ट किए चैट

हालांकि अधिकतर लोग अपने व्हाट्सएप चैट को निजी रखते हैं। लेकिन हमारे फिल्म जगत के कुछ ऐसी कलाकार हैं जिन्होने अपनी व्हाट्सएप चैट के सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, जिसमें उनके दोस्तों से लेकर परिवार तक की बाते थीं। आज हम अपने इस आर्टिकल में आपको बताएंगे कि कौन-कौन से कलाकार इस लिस्ट में शामिल हैं जिन्होने खुलकर अपनी व्हाट्सएप चैट्स के बारे में बात की।

deepika padukone to priyanka chopra and kareena kapoor khan these actors share their personal chats on social media
दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह - फोटो : Social Media

दीपिका पादुकोण

दीपिका पादुकोण ने सोशल मीडिया पर अपने फैमिली ग्रुप का व्हाट्सएप चैट साझा किया था। उनके फैमिली ग्रुप में पिता प्रकाश पादुकोण मां उजाला पादुकोण और बहन अनीशा पादुकोण के अलावा उनके पति रणवीर सिंह और दीपिका के सास-ससुर भी हैं। इस व्हाटएप चैट के सामने आने के बाद लोगों को ये भी पता लग गया था कि दीपिका ने अपने फोन में रणवीर का नाम ‘हैंडसम’ सेव किया है।

deepika padukone to priyanka chopra and kareena kapoor khan these actors share their personal chats on social media
करीना कपूर खान - फोटो : Instagram

करीना कपूर खान

करीना कपूर खान को बॉलीवुड की गॉसिप गर्ल भी कहा जाता है। दरअसल ऐसा कहा जाता है कि करीना को फिल्म जगत में क्या चल रहा है इसकी पूरी खबर रहती है। करीना का भी एक व्हाट्सएप ग्रुप है जिसका हिस्सा मलाइका अरोड़ा, करण जौहर और अमृता अरोड़ा सहित कई और उनके करीबी लोग हैं। उनके इस ग्रुप का नाम ‘गट्स’ है। जहां पर वो कपड़ों से लेकर हर निजी जिंदगी तक हर चीज साझा करते हैं। करीना ने मीडिया बातचीत में कहा था कि इस ग्रुप में वो किसी भी चीज पर बात करने से बिलकुल नहीं हिककिचाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
deepika padukone to priyanka chopra and kareena kapoor khan these actors share their personal chats on social media
खुशी, अंशुला, अर्जुन, जान्हवी कपूर - फोटो : Instagram

जान्हवी कपूर

जान्हवी कपूर और अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर ने अपने पारिवारिक ग्रुप का व्हाट्सएप चैट अपने सोशल मीडिया पर साझा किया था। इस ग्रुप का नाम ‘डैड्स किड’ है। जिसमें उनके पिता बोनी कपूर सबसे अधिक सक्रिय रहते हैं। इस ग्रुप में हर सदस्य को अपनी डिटेल्स देनी होती है, जहां भी वो हैं वहां की।

विज्ञापन
deepika padukone to priyanka chopra and kareena kapoor khan these actors share their personal chats on social media
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : Instagram

प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा का भी एक ग्रुप है जिसका नाम हैं ‘द चोपड़ा’। इस ग्रुप में प्रियंका के अलावा उनकी सभी बहने और परिवार के सदस्य हैं। प्रियंका चोपड़ा की काजिन बहन मनारा चोपड़ा ने एक स्क्रीन शॉट साझा करते हुए कहा था कि हम सबके लिए यह जरूरी है कि हम जहां भी हैं और जो भी तस्वीरें हैं वो हम अपने ग्रुप में साझा करें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed