फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सोशल मीडिया: रितेश देशमुख ने खास अंदाज में पत्नी जेनेलिया को दी जन्मदिन की बधाई, अभिषेक बच्चन ने यूं दी प्रतिक्रिया

Thu, 05 Aug 2021 06:15 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Thu, 05 Aug 2021 06:15 PM IST
विज्ञापन
Riteish Deshmukh on Genelia Deshmukh birthday says looking younger by day Abhishek Bachchan reacts
रितेश देशमुख, जेनेलिया डिसूजा - फोटो : Insatagram- @geneliad

रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा बॉलीवुड के क्यूट कपल में से एक माने जाते हैं। दोनों ही सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और उनकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल होती हैं। इन तस्वीरों में उनकी निजी जिंदगी की झलक देखने को मिलती है जिसे दर्शक बहुत पसंद करते हैं। जेनेलिया डिसूजा गुरुवार यानी पांच अगस्त को अपना 34वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर उनके फैंस, फ्रेंड्स और फैमिली मेंबर्स सोशल मीडिया पर पोस्ट शयेर कर उन्हें बधाईयां दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर रितेश का ये अंदाज काफी पसंद किया जा रहा है। 



रितेश देशमुख ने वीडियो शेयर कर जेनेलिया के लिए कैप्शन में लिखा, 'देवताओं को मुझसे प्यार करना चाहिए। हर सुबह उठकर तुम्हारा चेहरा देखने से बड़ा कोई एहसास नहीं है। हमें एक साथ रहते हुए 20 साल होने जा रहे हैं और ऐसा लगता है जैसे कि यह कल की ही बात हो...अद्भुत साथी होने के लिए धन्यवाद जन्मदिन मुबारक हो बाइको! तुम दिन पर दिन जवान दिख रही हो…मुझे लगता है कि थोड़े दिनों बाद लोग कहेंगे कि जेनेलिया के साथ ये अंकल कौन है।'

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Riteish Deshmukh (@riteishd)


 
Riteish Deshmukh on Genelia Deshmukh birthday says looking younger by day Abhishek Bachchan reacts
रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा - फोटो : सोनी टीवी

इस वीडियो पोस्ट पर जेनेलिया डिसूजा ने कमेंट करते हुए लिखा,'धन्यवाद मेरे सबसे पसंदीदा इंसान..मैंने तुम्हें पाया और मुझे मेरी पूरी दुनिया मिल गई... बड़े होने के प्रत्येक वर्ष के दौरान मुझे अच्छा महसूस कराने का कारण बनने के लिए धन्यवाद .. मैं तुमसे खुद से भी ज्यादा प्यार करती हूं।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Riteish Deshmukh (@riteishd)

Riteish Deshmukh on Genelia Deshmukh birthday says looking younger by day Abhishek Bachchan reacts
अभिषेक बच्चन - फोटो : Social Media

इसके आलावा अनिल कपूर ने भी जेनेलिया को जन्मदिन की बधाई दी है। वहीं, बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन और सोनाक्षी सिन्हा ने इस पोस्ट पर कमेंट किया है। अभिषेक लिखते हैं, 'पसंदीदा'। जबकि सोनाक्षी ने जेनेलिया को बधाई देते हुए लिखा, 'बहुत प्यारी हो!!! जन्मदिन की शुभकामनाएं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Riteish Deshmukh (@riteishd)

विज्ञापन
विज्ञापन
Riteish Deshmukh on Genelia Deshmukh birthday says looking younger by day Abhishek Bachchan reacts
रितेश देशमुख, जेनेलिया डिसूजा - फोटो : twitter: @SonyTV

बता दें कि इससे पहले भी रितेश और जेनेलिया के बहुत से रोमांटिक वीडियोज और फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं। इतना ही नहीं जेनेलिया रितेश के साथ अपने फनी वीडियोज भी शेयर करती हैं जिसे फैंस काफी पसंद करते हैं। कुछ समय पहले जेनेलिया ने एक वीडियो शेयर किया था जिसमें रितेश घर में बर्तन धूलते नजर आ रहे थे। इसके अलावा एक और वीडियो में रितेश उनके गले में टाई बांधते नजर आ रहे थे। उनका ये रोमांटिक वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Riteish Deshmukh (@riteishd)

विज्ञापन
Riteish Deshmukh on Genelia Deshmukh birthday says looking younger by day Abhishek Bachchan reacts
रितेश देशमुख, जेनेलिया डिसूजा - फोटो : Insatagram- @geneliad

गौरतलब है कि रितेश और जेनेलिया बॉलीवुड के बहुत ही प्यारे कपल हैं जिनका नाम कभी विवादों में नहीं आया। यहां तक की फिल्मों में काम करने के बावजूद ना जेनेलिया का नाम किसी दूसरे एक्टर से जुड़ा और ना ही रितेश का नाम किसी और एक्ट्रेस से। दोनों की पहली मुलाकात 'तुझे मेरी कसम' नाम की फिल्म के दौरान हुई थी और वहीं से इनके दोस्ती और प्यार की शुरुआत हुई थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed