{"_id":"610b654a84cb6e57ff58d6e6","slug":"happy-birthday-kajol-inside-pictures-of-kajol-and-ajay-devgn-mumbai-house","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PHOTOS: किसी 5 स्टार होटल से कम नहीं है काजोल का मुंबई वाला बंगला, लंदन में भी है 54 करोड़ का घर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
PHOTOS: किसी 5 स्टार होटल से कम नहीं है काजोल का मुंबई वाला बंगला, लंदन में भी है 54 करोड़ का घर
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Thu, 05 Aug 2021 05:44 PM IST
विज्ञापन
1 of 10
काजोल का घर
- फोटो : इंस्टाग्राम
Link Copied
हिंदी सिनेमा की दमदार अभिनेत्री रहीं काजोल ने बेखुदी से अभिनय की दुनिया में कदम रखा था। काजोल की पहली ही फिल्म कुछ खास नहीं चली लेकिन इसके बाद उन्होंने एक से बढ़कर एक फिल्में दीं। उनके पसंदीदा को स्टार शाहरुख खान रहे। काजोल ने जिस दौरान अपनी पहली फिल्म साइन की थी, तब उनकी उम्र 16 साल थी। वे स्कूल में पढ़ रही थीं लेकिन फिल्मों में करियर बनाने के चलते उन्होंने अपनी पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी। काजोल आज अपना 46वां जन्मदिन मना रही हैं। अभिनेता अजय देवगन के साथ 4 साल के लंबे रिलेशनशिप के बाद उन्होंने शादी कर ली थी। दोनों ने 24 फरवरी 1999 को शादी की थी।
पॉश इलाके में है काजोल का घर
काजोल अपने पति अजय देवगन, बेटे युग और बेटी नीसा के साथ मुंबई के पॉश इलाके जुहू में रहती हैं। आज हम आपको उनके घर की तस्वीरें दिखाते हैं, जहां हर सुविधा मौजूद है।
Trending Videos
2 of 10
अजय और काजोल का आलीशान घर
- फोटो : Instagram
अजय देवगन और काजोल के बंगले का नाम शिवशक्ति है। ये बंगला अंदर और बाहर दोनों जगह से बेहद खूबसूरत नजर आता है। उनके घर की दीवारे सफेद हैं वहीं वुडवर्क बहुत कमाल का किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 10
अजय और काजोल का आलीशान घर
- फोटो : इंस्टाग्राम
काजोल के इस बंगले में जिम, स्वीमिंग पूल, मिनी थिएटर, लाइब्रेरी, और स्पोर्ट्स रूम भी है। अजय देवगन और काजोल निजी जिंदगी में बेहद ही जमीन से जुड़े हुए व्यक्ति हैं। दोनों के लिए परिवार ही पहली प्राथमिकता है।
4 of 10
अजय और काजोल का आलीशान घर
- फोटो : इंस्टाग्राम
काजोल के घर में सफेद रंग के फर्नीचर्स हैं। सफेद रंग के फर्नीचर और लाइट कलर के पर्दे उनके घर को सिंपल और लैविश लुक देते हैं। काजोल हाई-फाई होने से बचती हैं और उनकी सिंपलिसिटी ही फैंस का मन मोह जाती है। दोनों के घर का नजारा भी इनकी इसी पर्सनालिटी से वाकिफ कराता है।
विज्ञापन
5 of 10
अजय और काजोल का आलीशान घर
- फोटो : इंस्टाग्राम
घर की सीढ़ी हॉल एरिया को और भी शानदार बना देती हैं। काजोल ने इस सीढ़ी पर बैठकर अपनी कई तस्वीरें शेयर की हैं, जो आप उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर देख सकते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।