सब्सक्राइब करें

ट्रोल: फरहान अख्तर ने पुरुषों की जगह महिला हॉकी टीम को दी बधाई, हुई किरकिरी तो डिलीट किया ट्वीट

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Thu, 05 Aug 2021 05:10 PM IST
सार

बॉलीवुड अभिनेता फरहान अख्तर ने टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली पुरुष हॉकी टीम के बदले भारतीय महिला हॉकी टीम को बधाई दे दी।

विज्ञापन
Farhan Akhtar after he mistakenly cheers for Indian Women Hockey Team in now deleted tweet after Netizens troll
फरहान अख्तर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

बॉलीवुड अभिनेता फरहान अख्तर ने टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली पुरुष हॉकी टीम के बदले भारतीय महिला हॉकी टीम को बधाई दे दी। इसके बाद उन्हें जमकर ट्रोल किया गया। बता दें कि भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने 41 वर्षों बाद ओलंपिक में मेडल अपने नाम किया है। उन्होंने जर्मनी को 5-4 से हराया है। इसके बाद देशवासियों सहित पूरे बॉलीवुड सितारों ने भी टीम की जमकर सराहना की। इसी क्रम में फरहान अख्तर ने 'गो गर्ल्स' लिखते हुए एक ट्वीट पोस्ट किया। हालांकि बाद उन्होंने ये पोस्ट डिलीट कर दिया। लेकिन उनके ट्वीट का स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।



उन्होंने अपने डिलीट किए हुए ट्वीट में लिखा था, 'लड़कियों बधाई, मैं टीम इंडिया पर गर्व महसूस करता हूं कि उन्होंने अपना चौथा मैडल जीता है।अच्छी बात है।' हालांकि, अपनी गलती का एहसास होते ही फरहान ने अपने इस ट्वीट को डिलीट कर दिया। लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। सोशल मीडिया पर उनके फैंस ने उन्हें इसे लेकर ट्रोल करना शुरू कर दिया।

Trending Videos
Farhan Akhtar after he mistakenly cheers for Indian Women Hockey Team in now deleted tweet after Netizens troll
फरहान अख्तर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, 'अरे सर जी, इतने भी फेमिनिस्ट मत बनो कि लड़कों को लड़की ही बना दो और कलाकारों को बिना चीजों की पड़ताल किए जल्दी से बधाई देने की क्या जल्दबाजी होती है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Farhan Akhtar after he mistakenly cheers for Indian Women Hockey Team in now deleted tweet after Netizens troll
फरहान अख्तर - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं, एक अन्य यूजर ने फरहान के ट्वीट को रिट्वीट कर कमेंट में लिखा ‘चलो आपसे गलती हुई तो हुई पर ये 164 लोग कौन है’।

Farhan Akhtar after he mistakenly cheers for Indian Women Hockey Team in now deleted tweet after Netizens troll
फरहान अख्तर - फोटो : अमर उजाला

वहीं एक यूजर ने लिखा है, 'यह मर्दों का आलिया भट्ट सभी को 'गो गर्ल्स' कह रहा है। कुछ तो होगा ही, यह हो सकता है।' इसके बाद फरहान अख्तर ने एक और ट्वीट किया इसमें उन्होंने लिखा है, 'टीम इंडिया को बधाई। उन्होंने बहुत ही अच्छा खेल दिखाया है।'

विज्ञापन
Farhan Akhtar after he mistakenly cheers for Indian Women Hockey Team in now deleted tweet after Netizens troll
शाहरुख खान - फोटो : Instagram

गौरतलब है कि टोक्यो ओलंपिक में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने जर्मनी को 5-4 से हराकर कांस्य पदक जीत लिया है। सभी इस टीम को खूब बधाईयां दे रहे हैं। शाहरुख खान ने लिखा, "वाह!! भारतीय पुरुष हॉकी टीम को बधाई। अपने चरम पर सामर्थ्य और कौशल। क्या शानदार मैच रहा।" वहीं, अक्षय कुमार ने ट्वीट किया, "इतिहास रचने के लिए टीम इंडिया को बधाई! 41 सालों बाद ओलंपिक मेडल! क्या मैच रहा, क्या कमबैक किया!"

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed