{"_id":"603893fa8ebc3ee9243f0ba9","slug":"deepika-padukone-video-viral-when-she-stucked-in-crowd-and-a-woman-snatched-her-purse","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रेस्टोरेंट से निकल रहीं दीपिका पादुकोण को भीड़ ने घेरा, जमकर की धक्का-मुक्की, पर्स भी छीना","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
रेस्टोरेंट से निकल रहीं दीपिका पादुकोण को भीड़ ने घेरा, जमकर की धक्का-मुक्की, पर्स भी छीना
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अमरीन हुसैन
Updated Fri, 26 Feb 2021 12:15 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
दीपिका पादुकोण
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सेलेब्रिटीज के लिए उनकी लोकप्रियता कई बार परेशानी खड़ी कर देती है। खासकर तब जब फैंस अपनी हद से आगे निकल जाएं। ऐसा ही कुछ अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के साथ हुआ। जब एक रेस्टोरेंट से बाहर निकलते हुए कुछ लोगों ने उन्हें बुरी तरह घेर लिया।
2 of 5
दीपिका पादुकोण
- फोटो : Social media
अभिनेत्री का एक वीडियो सामने आया है जिसमें फैन्स का उनके लिए पागलपन देखा जा सकता है। लेकिन इस अतिउत्साह ने दीपिका को मुसीबत में डाल दिया। इस दौरान वह काफी घबरा भी गईं क्योंकि वे चारों ओर से लोगों से घिर चुकी थीं और गाड़ी तक पहुंचने में भी मशक्कत करनी पड़ रही थी।
3 of 5
दीपिका पादुकोण
- फोटो : Social media
दरअसल दीपिका पादुकोण एक रेस्टोरेंट में डिनर के लिए गई थीं। इसकी खबर वहां आसपास मौजूद लोगों को लग गई। बस मौका देखते ही पैपराजी के साथ साथ आमलोग भी दीपिका की एक झलक पाने के लिए वहां इकट्ठा हो गए। जब वह रेस्टोरेंट से बाहर निकलीं तो सभी ने उन्हें घेर लिया। भीड़ में कोई सेल्फी लेने को कह रहा था तो धक्का-मुक्की कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
deepika padukone
- फोटो : instagram
इसी दौरान एक टीशू पेपर बेचने वाली महिला भी वहां आ धमकी थी। उसने अभिनेत्री से टीशू खरीदने के लिए कहा। बताया जा रहा है कि टीशू के बहाने वो उनके नजदीक गई और पर्स छीनने लगी। इतनी भीड़ में दीपिका ने किसी तरह अपना पर्स पकड़ लिया। अभिनेत्री की गाड़ी रेस्टोरेंट के बिल्कुल सामने खड़ी थी। इसके बावजूद उन्हें गाड़ी तक पहुंचने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही थी।
विज्ञापन
5 of 5
deepika padukone
- फोटो : social media
इस घटना के बाद से यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर लोग तरह तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ लोग उस टीशू वाली महिला को बुरा भला भी कह रहे हैं। वीडियो देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि सेलेब्रिटीज का जीवन आसान नहीं होता। ऐसा कई बार हुआ है जब पब्लिक फीगर को परेशानियों का सामना करना पड़ा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।