{"_id":"5dfc995d8ebc3e87cd193bfc","slug":"deepika-padukone-yearly-income-know-about-her-business-and-how-she-earn-money","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सिर्फ फिल्मों से ही पैसे नहीं कमातीं दीपिका, करोड़ों का है कारोबार, जानें कितनी है सालाना कमाई","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सिर्फ फिल्मों से ही पैसे नहीं कमातीं दीपिका, करोड़ों का है कारोबार, जानें कितनी है सालाना कमाई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Fri, 20 Dec 2019 03:37 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
deepika padukone
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी अगली फिल्म 'छपाक' को लेकर चर्चा में हैं । दीपिका इस फिल्म का लगातार प्रमोशन कर रही हैं । हाल ही में फोर्ब्स की सबसे ज्यादा कमाई करने वाले और लोकप्रिय सितारों की लिस्ट में दीपिका का नाम शामिल किया गया है । इस लिस्ट में दीपिका का नाम 10वें स्थान पर है । वहीं दीपिका की सालाना कमाई 48 करोड़ रुपये है ।
2 of 5
deepika padukone
- फोटो : social media
दीपिका सिर्फ फिल्मों में एक्टिंग करके ही नहीं बल्कि बिजनेस भी करती हैं । दीपिका ने कई तरह के बिजनेस में पैसा लगाया हुआ है । हाल ही में दीपिका पादुकोण ने इलेक्ट्रिक टैक्सी स्टार्टअप ब्लू स्मार्ट में तीन मिलियन डॉलर का निवेश किया है, यानी उन्होंने इस स्टार्टअप में करीब 21 करोड़ रुपये लगाए हैं ।
3 of 5
Deepika Padukone
- फोटो : Social Media
इससे पहले दीपिका ने ड्रम्स फूड और एक स्पेस टेक्नोलॉजी स्टार्टअप ऐरोस्पेस में भी पैसे निवेश किए थे । साथ ही दीपिका कई ब्रांड्स के विज्ञापन, फोटोशूट करवाकर और सोशल मीडिया शेयरिंग के जरिए भी पैसे कमाती हैं । दीपिका मिंत्रा, तनिष्क, टेटले ग्री टी और लॉरेल जैसे बड़े ब्रांड्स से भी जुड़ी हुई हैं ।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि दीपिका ने साल 2018 नवंबर में रणवीर सिंह से शादी की थी । इसके बाद से उन्होंने कोई फिल्म नहीं की । शादी के बाद उनकी पहली फिल्म 'छपाक' ही है । इस वजह से दीपिका की कमाई गिरी है । साल 2018 की फोर्ब्स की लिस्ट में दीपिका चौथे स्थान पर थीं । अब आलिया भट्ट बॉलीवुड की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हीरोइन बन गई हैं ।
विज्ञापन
5 of 5
दीपिका पादुकोण
- फोटो : सोशल मीडिया
'छपाक' के बाद दीपिका फिल्म '83' में नजर आएंगी । इस फिल्म में रणवीर सिंह भी होंगे, जो कपिल देव का किरदार निभाते दिखेंगे । रणवीर सिंह भी फोर्ब्स की लिस्ट में 7वें स्थान पर हैं । रणवीर की सालाना कमाई 118 करोड़ रुपये है । देखा जाए तो इस कपल की कुल कमाई 166 करोड़ रुपये है ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।