फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दीपिका-रणवीर के मुंबई रिसेप्शन में छाए रहे बॉलीवुड के ये 5 अनमैरिड कपल्स, एक-एक से नहीं हटेगी नजर

Mon, 03 Dec 2018 08:35 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 03 Dec 2018 08:35 PM IST
विज्ञापन
deepika ranveer mumabi reception and 5 umarried couple in limelight
deepika, ranveer - फोटो : amar ujala

दीपिका-रणवीर अब शादी और ग्रैंड रिसेप्शन से फ्री हो गए हैं और अब उनका ध्यान अपने-अपने काम पर लगा हुआ है। जहां रणवीर सिम्बा की ट्रेलर लांचिग में बिजी हैं तो वहीं, दीपिका का एक हॉट फोटो शूट सामने आया है। लेकिन यहां बात करेंगे उन 5 अनमैरिड बॉलीवुड कपल्स की जो दीपिका-रणवीर के मुंबई रिसेप्शन में छाए रहे...रिसेप्शन में आए सभी मेहमानों की नजर इनपर ही टिकी हुई थीं..आइए देखते हैं यह कपल्स..

deepika ranveer mumabi reception and 5 umarried couple in limelight
tiger and disha

इस कड़ी में सबसे पहले बात करेंगे बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ और उनकी गर्लफ्रेंड दिशा पाटनी की। वह मुंबई रिसेप्शन में दिशा के साथ पोज देते नजर आये। दिशा इस पार्टी में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने ग्रे रंग का गाउन पहना हुआ था। वहीं टाइगर क्रीम रंग के कोट में दिखे। हाल ही में दोनों को एक लंच डेट पर स्पॉट हुए थे। जहां टाइगर की बहन भी उनके साथ मौजूद थीं।

deepika ranveer mumabi reception and 5 umarried couple in limelight
Arbaaz Khan and Giorgia - फोटो : Instagram

इसके बाद कैमरा और रिसेप्शन में आए मेहमानों की नजर अरबाज खान और उनकी गर्लफ्रेंड जॉर्जिया एंड्रियानी पर पड़ी। पिछले काफी समय से दोनों के अफेयर की खबरें आ रही हैं। इतना ही नहीं इससे पहले भी ये दोनों कई बड़ी पार्टियों में स्पॉट हो चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
deepika ranveer mumabi reception and 5 umarried couple in limelight
rajkumar rao and patralekha

बॉलीवुड के नये उभरते हुए एक्टर और हिट पर हिट फिल्म दे रहे राजकुमार राव ने भी इस पार्टी में दस्तक दी। वह अपनी गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस पत्रलेखा संग इस पार्टी में पहुंचे। कैमरे के सामने दोनों ने जमकर पोज दिए। हाल ही में राजकुमार राव की फिल्म स्त्री रिलीज हुई थी जिसका काफी अच्छा रिस्पांस रहा। 

विज्ञापन
deepika ranveer mumabi reception and 5 umarried couple in limelight
malaika arora khan - फोटो : instagram

बॉलीवुड में इस वक्त सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोर रहे अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा ने इस पार्टी में आकर लोगों के शक को और भी ज्यादा यकीन में बदल दिया। हालांकि दोनों एक साथ नहीं आए लेकिन पार्टी में इनकी एंट्री बैक-टू- बैक हुई थी जिससे यह पता चलता है कि दोनों एक साथ ही इस पार्टी में पहुंचे हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed