{"_id":"5c02a17dbdec2241891ed602","slug":"deepika-ranveer-mumbai-reception-tonight-pictures","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दीपिका-रणवीर के मुंबई रिसेप्शन की एक-एक तस्वीर यहां देखिए","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
दीपिका-रणवीर के मुंबई रिसेप्शन की एक-एक तस्वीर यहां देखिए
Sat, 01 Dec 2018 08:28 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 01 Dec 2018 08:28 PM IST
विज्ञापन
1 of 12
DeepVeer
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड का नया-नवेला जोड़ा दीपिका-रणवीर की शादी का खुमार अभी और सिर चढ़कर बोल रहा है। शादी के अबतक तीन रिसेप्शन हो चुके हैं और आज रात (1 दिसंबर) को मुंबई में ग्रैंड रिसेप्शन चल रहा है। जिसकी सजावट की एक तस्वीर भी सामने आई है। यह पार्टी मुंबई के मशहूर ग्रैंड हयात होटल में हो रही है। अब बॉलीवुड के इस खूबसूरत कपल के रिसेप्शन की पहली तस्वीर सामने आ गई है। इस रिसेप्शन की एक्सक्लूसिव जानकारी अमर उजाला डॉट कॉम के पास है....
इस बीच दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के इस रिसेप्शन की ड्रेस को लेकर खुलासा भी हो गया है। बताया जा रहा है कि दीपवीर के मुंबई रिसेप्शन की ड्रेस को जुहैर मुराद,रोहित गांधी और राहुल खन्ना ने डिजाइन किया है। दीपिका पादुकोण की ड्रेस को जुहैर मुराद ने जबकि रणवीर सिंह की ड्रेस को रोहित गांधी और राहुल खन्ना ने डिजाइन किया है।दीपवीर की शादी 14 और 15 नवंबर को हुई थी। दीपवीर ने पहला रिसेप्शन बंगलुरू में दिया जबकि 2 रिसेप्शन मुंबई के ग्रैंड हयात होटल में। दीपिका-रणवीर आज मुंबई के ग्रैंड हयात होटल में एक और रिसेप्शन दे रहे हैं। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के रिसेप्शन की एक्सक्लूसिव जानकारी अमर उजाला के प्रतिनिधि ने दी है। यह प्रतिनिधि दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के ग्रैंड हयात में हाल ही में हुए रिसेप्शन में भी गए थे।
A post shared by Naveen Pandey (@glitterandglamourindia) on
3 of 12
DeepVeer
- फोटो : amar ujala
मिली जानकारी के मुताबिक दीपिका और रणवीर ने हर बार की तरह इस रिसेप्शन को भी सीक्रेट रखा है। दीपवीर के शाही रिसेप्शन में मेहमानों की लिस्ट भी सीक्रेट रखी गई है। कहा जा रहा है कि यह रिसेप्शन बॉलीवुड के लिए रखा गया है ऐसे में सितारों का जमावड़ा लगना तय है। सेलिब्रिटी रिसेप्शन में सबकी निगाहें दीपिका और रणवीर की ड्रेस पर रहेंगी। दीपवीर ने हाल ही में जितने रिसेप्शन दिेए थे उनमें सबसे ज्यादा गोल्डन और क्रीम कलर की ड्रेस लोगों को पसंद आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 12
DeepVeer
- फोटो : amar ujala
इस रिसेप्शन से पहले दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह सिद्धिविनायक मंदिर में गणपति बप्पा का आशीर्वाद लेने पहुंचे थे। रणवीर और दीपिका मंदिर पहुंचे तो उन्हें देखने के लिए फैंस की भीड़ लग गई थी। भगवान के दर्शन करने पहुंचे दीपिका और रणवीर एक बार फिर एक जैसे रंग के कपड़ों में नजर आए थे। दीपिका ग्रे कलर के अनारकली सूट में दिखीं जबकि रणवीर क्रीम कलर के पायजामे कुर्ते में हैंडसम लग रहे थे।
विज्ञापन
5 of 12
DeepVeer
- फोटो : amar ujala
दीपिका ने सोलह-श्रृंगार किया हुआ था। हाथ में चूड़ा, मांग में सिंदूर और मंगलसूत्र पहने बिल्कुल नई दुल्हन लग रही थीं। रणवीर और दीपिका पूरी सुरक्षा के बीच मंदिर पहुंचे थे। दीपिका और रणवीर के साथ उनकी पूरी फैमिली भी सिद्धिविनायक मंदिर पहुंची थी। दीपवीर ने अपने फैंस को निराश नहीं किया और उन्हें भी पोज दिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।