{"_id":"5c02a06ebdec22416f231f1b","slug":"metoo-neena-gupta-reaction-on-alok-nath-over-sexual-harassment-case","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"#MeToo: आलोक नाथ पर बोलीं नीना गुप्ता- 'इंडस्ट्री में उनके जैसे लोग...'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
#MeToo: आलोक नाथ पर बोलीं नीना गुप्ता- 'इंडस्ट्री में उनके जैसे लोग...'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 01 Dec 2018 08:23 PM IST
विज्ञापन
Neena Gupta
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
#MeToo अभियान के द्वारा अब भले ही महिलाओं ने अपने साथ हुए दुर्व्यवहार को बताना बंद कर दिया हो, लेकिन बॉलीवुड के कुछ सितारे इस अभियान पर अभी भी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कई सितारों के बीच अब दिग्गज अभिनेत्री नीना गुप्ता ने #MeToo अभियान को लेकर बड़ी बात कह दी है, जिसकी काफी चर्चा हो रही है।
neena gupta
- फोटो : social media
हाल ही में मीडिया को दिए अपने इंटरव्यू में नीना गुप्ता ने #MeToo अभियान की जमकर तारीफ की है। उन्होंने इस अभियान पर बात करते हुए कहा- शक्ति संघर्ष हमेशा चलता रहेगा। पावरफुल लोग अपने पद का हमेशा फायदा उठाते रहेंगे।इसलिए #MeToo लंबे समय से दुनियाभर में चल रहा है, और यह चलता रहेगा।
neena gupta
- फोटो : file photo
नीना गुप्ता आगे कहती हैैं- #MeToo अभियान को लेकर हमें काफी सजग रहना चाहिए, ताकि कोई इसका दुरुपयोग न कर सके। यह एक अच्छा अभियान है। हालांकि कुछ इसका दुरुपयोग करते हैं लेकिन, मुझे लगता है कि यह एक अच्छी बात है कि लोग अब डरेंगे। " नीना गुप्ता ने आलोक नाथ पर बोलते हुए कहा कि महिला का यौन शोषण करने वाले इंडस्ट्री में केवल आलोक नाथ ही नहीं हैं, उनके जैसे और भी कई लोग हैं जो महिलाओं का रोजाना शोषण करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
alok nath, vinta nanda
- फोटो : file photo
आपको बता दें कि #MeToo के तहत रेप आरोप में फंसे आलोक नाथ के खिलाफ हाल ही में मुंबई पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। विनता नंदा ने आरोप लगाया था कि 20 साल पहले आलोक नाथ ने उनसे रेप किया था। अब इस घटना में पुलिस विनता नंदा का मेडिकल टेस्ट करने की तैयारी में हैं। एक इवेंट में पहुंची विनता ने खुलासा किया कि 'मुझे लगता है एक महीने बाद भी ये केस ज्यादा आगे नहीं बढ़ पाया है। 3 हफ्ते पहले पुलिस में शिकायत दर्ज कराने के बाद मुझे बुलाया गया और बताया कि अब इस मामले में एफआईआर दर्ज की जाएगी। आलोक नाथ पर कार्रवाई करने की बजाय सारी चीजें मुझ पर आ गई हैं। घटना के 20 साल बाद मुझे मेडिकल टेस्ट के लिए बुलाया गया है। पुलिस ने कहा कि मेडिकल टेस्ट के बाद ही केस आगे बढ़ेगा।'
विज्ञापन
badhaai ho
- फोटो : file photo
बात करें नीना गुप्ता की तो हाल ही में वह फिल्म बधाई हो में दिखाई दी थीं। इस फिल्म में उन्होंने 50 साल की प्रेग्नेंट महिला का किरादर निभाया था। इस फिल्म को अब भी दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। फिल्म बधाई हो में नीना गुप्ता के साथ अभिनेता आयुष्मान खुराना और सान्या मल्होत्रा जैसे सितारे भी मुख्य भूमिका में है। अब तक इस ने फिल्म 130 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई कर ली है।