दीपिका और रणवीर सिंह की शादी से पहले इन दोनों के रिसेप्शन कार्ड ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। कार्ड के वायरल होते ही इन दोनों की रिसेप्शन तारीख भी सामने आ गई हैं। शादी की तरह ही यह दोनों 2 बार रिसेप्शन दे रहे हैं। इस बीच इन दोनों के रिसेप्शन से जुड़ी ताजा जानकारी सामने आई है।
दीपवीर के रिसेप्शन में जाने के लिए मेहमानों को पूरी करनी पड़ेगी ये शर्त, कार्ड वायरल होते ही खुलासा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादी के बाद दीपिका-रणवीर पहला रिसेप्शन बैंगलुरु में 21 नवंबर को देंगे। तो वहीं दूसरा रिसेप्शन मुंबई में 28 नवंबर को रखा गया है। दीपिका बैंगलुरु की रहने वाली हैं इस वजह से पहला रिसेप्शन वहीं दिया जाएगा। इस रिसेप्शन में परिवार के साथ कुछ करीबी दोस्तों शामिल होंगे। जबकि मुंबई में रखी गई ग्रैंड पार्टी में बॉलीवुड की दिग्गज हस्तियां इस पॉवर कपल को शुभकामनाएं देने पहुंचेंगी।

रिसेप्शन कार्ड के मुताबिक होटल ग्रैंड हयात में मुंबई में रिसेप्शन दिया जाएगा। वहीं इस रिसेप्शन में 3000 लोगों के शरीक होने की बात कही जा रही है। इन दोनों रिसेप्शन में सबसे ज्यादा अहम मुंबई में होने वाली पार्टी होगी। बॉलीवुड लाइफ की रिपोर्ट के मुताबिक दीपिका और रणवीर ने वेडिंग रिसेप्शन में शामिल होने वाले मेहमानों के सामने एक शर्त रखी है।

रिपोर्ट के मुताबिक दीपिका और रणवीर ने पार्टी में शामिल होने वाले सभी मेहमानों से निवेदन किया है वह गिफ्ट के तौर एनजीओ को डोनेशन दे सकते हैं। इस एनजीओ का नाम द लिव लव लाइफ फाउंडेशन है। दीपिका इस फाउंडेशन से जुड़ी हुई हैं। यहां तक कि इस फाउंडेशन की वेबसाइट पर दीपिका की कुछ तस्वीरें भी हैं।
दीपिका और रणवीर की शादी को लेकर #deepveerkishaadi ट्रेंड कर रहा है। सोशल मीडिया पर शादी में शामिल होने वाले बारातियों ने कुछ तस्वीरें भी पोस्ट की है। इन तस्वीरों में वह सजे-धजे और हाथ में ढोल पकड़े नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही लेक कोमो में जिस विला में शादी हो रही है उसकी तस्वीरें भी लोगों को खूब आकर्षित कर रही हैं।
Italy: Visuals from Villa del Balbianello at Lake Como in Lombardy, the venue for the wedding ceremony of Deepika Padukone and Ranveer Singh. Preparations underway. pic.twitter.com/MuuBJXos50