{"_id":"5c348e9abdec222d5141945b","slug":"deepika-speak-about-pregnancy-after-two-months-of-marriage","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शादी के दो महीने बाद दीपिका ने प्रेगनेंसी पर तोड़ी चुप्पी, मीडिया के सामने बड़ा खुलासा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
शादी के दो महीने बाद दीपिका ने प्रेगनेंसी पर तोड़ी चुप्पी, मीडिया के सामने बड़ा खुलासा
Tue, 08 Jan 2019 05:23 PM IST
साइस्ता सैफी
एंटरटेनमेंट डेस्क/ अमर उजाला डॉट कॉम
एंटरटेनमेंट डेस्क/ अमर उजाला डॉट कॉम
Published by: साइस्ता सैफी
Updated Tue, 08 Jan 2019 05:23 PM IST
विज्ञापन
Deepika Padukone and Ranveer Singh
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभिनेता रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण बॉलीवुड के सबसे खूबसूरत कपल्स में से एक है। दोनों ने कई सालों के लंबे रिलेशनशिप के बाद शादी करने का फैसला लिया। दोनों 14-15 नवंबर को शादी के बंधन में बंधे। अपनी शादी के बाद से ही यह हॉट कपल कभी अपनी शादी की फोटो, कभी अपने कपड़े तो कभी अपने प्रोफेशन को लेकर सुर्खियां बटोरते रहे हैं।
deepika padukone
- फोटो : instagram
दोनों की शादी को 54 दिन हो गए हैं। ऐसे में लोग दीपिका की प्रेग्नेंसी को लेकर जमकर बातें कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर फैली कुछ खबरों के मुताबिक दीपिका पादुकोण प्रेग्नेंट हैं। वहीं अपनी प्रेग्नेसी की खबरों को लेकर दीपिका ने भी चुप्पी तोड़ दी है। दीपिका ने एक इंटरव्यू में कहा है कि महिलाओं की गर्भावस्था को लेकर फैली रूढ़िवादी परम्पराओं पर बात करनी चाहिए।
Ranveer Singh and Deepika Padukone
- फोटो : Instagram
दीपिका का कहना है कि मुझे ऐसी अफवाहों से निपटने की जरूरत है। हम लगातार लोगों की नजरों में हैं, इसलिए हमें अफवाहों से निपटना पड़ेगा। दीपिका कहती हैं कि लोग खुद ही बिना सोचे कुछ भी अनुमान लगा लेते हैं। कभी-कभी यह अनुमान सच भी साबित होते हैं, लेकिन कई बार ऐसे अनुमान पूरी तरह से गलत निकलते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
ranveer singh deepika padukone
- फोटो : instagram
दीपिका आगे कहती हैं कि हम एक दुनिया से जुड़े हैं जहां ऐसी बातें होना आम है। इस पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत नहीं है। जब भी मेरे साथ ऐसा होना होगा...तब होगा। शादी के बाद मां बनने की जिम्मेदारी हमारे समाज में बढ़ रही है। मैंने इस बारे में कई महिलाओं से सुना है।
विज्ञापन
deepika padukone
- फोटो : instagram
बता दें दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह अपने हनीमून से करीब डेढ़ महीने बाद वापस लौटे हैं। हनीमून से लौटते समय दोनों को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट भी किया गया था। मुंबई लौटने के बाद दोनों ही अपने आने वाले प्रोजेक्ट्स में बिजी हो गए हैं।