{"_id":"5c054876bdec2241871ff5c7","slug":"deepveer-ranveer-singh-has-bigger-iq-deepika-padukone-says-in-her-first-interview-post-wedding","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शादी के बाद दीपिका का पहला इंटरव्यू,पति और निजी जिंदगी पर किए कई बड़े खुलासे","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
शादी के बाद दीपिका का पहला इंटरव्यू,पति और निजी जिंदगी पर किए कई बड़े खुलासे
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 03 Dec 2018 08:45 PM IST
विज्ञापन
deepveer
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादी और रिसेप्शन पार्टी खत्म करते ही बॉलीवुड की मशहूर जोड़ी दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह वापस अपने काम पर लौट आए हैं। शनिवार को मुंबई में चौथा रिसेप्शन करने के बाद रणवीर सिंह ने आज अपनी आने वाली फिल्म सिंबा का ट्रेलर लांच किया, तो वहीं दीपिका पादुकोण ने एक फैशन मैगजीन को शादी के बाद अपना पहला इंटरव्यू दिया है।
DeepVeer
- फोटो : amar ujala
शादी के पहले इंटरव्यू में दीपिका ने रणवीर सिंह को लेकर कई बड़े खुलासे किए है। 'जीक्यू' नाम की मैगजीन को दिए इंटरव्यू में उन्होंने अपने पति के बारे में बताया कि रणवीर सिंह की बौद्धिक क्षमता काफी जबरदस्त है। रणवीर सिंह संवेदनशील, बेहद भावुक, बहुत बुद्धिमान हैं इसके अलावा वह कभी-कभी बच्चों जैसे भी बन जाते हैं, लेकिन इसका यह मतलब नहीं कि रणवीर लापरवाह है।
DeepVeer
- फोटो : amar ujala
अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए दीपिका पादुकोण ने कहा- रणवीर सिंह में नजर आने वाली चंचलता ही केवल उनका व्यक्तित्व नहीं हैं। उनका शांत स्वभाव भी उनके व्यक्तित्व का एक अन्य पहलू है। उनकी संवेदनशीलता और जबरदस्त बौद्धिक क्षमता उन्हें और भी ज्यादा खास बनाती हैं। दीपिका पादुकोण ने रणवीर सिंह के बारे में और भी कई तारीफें की।
विज्ञापन
विज्ञापन
DeepVeer
- फोटो : amar ujala
वहीं बात करें रणवीर सिंह की तो, आज उन्होंने अपनी बहुचर्चित फिल्म सिंबा के ट्रेलर को लांच किया है। ट्रेलर लांच के दौरान रणवीर ने भी दीपिका की जमकर तारीफ की है। फिल्म सिंबा में रणवीर सिंह के साथ एक्टर सैफ अली खान की बेटी सारा आली खान नजर आने वाली हैं। इस फिल्म का निर्देशन रोहित शेट्टी कर रहे हैं, जबकि करण जौहर प्रोड्यूसर हैं।
विज्ञापन
deepveer
- फोटो : spotboye
आपको बता दें कि बॉलीवुड के खूबसूरत कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह शादी के बंधन में बंध चुके हैं। 14-15 नवंबर को इन दोनों ने परिवार और करीबियों की मौजूदगी में इटली के लेक कोमो में शादी रचाई। वहीं जब से इन दोनों ने शादी की तब से फैंस सहित तमाम बॉलीवुड सितारों की बधाइयां रुकने का नाम नहीं ले रही हैं।