{"_id":"5a9413d84f1c1bea028b4af7","slug":"delay-in-mortal-remains-of-sridevi-to-reach-india-due-dubai-police-investigation-in-death-case","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आज भी भारत नहीं आ पाएगा श्रीदेवी का पार्थिव शरीर, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से नई अड़चन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
आज भी भारत नहीं आ पाएगा श्रीदेवी का पार्थिव शरीर, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से नई अड़चन
Mon, 26 Feb 2018 07:34 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 26 Feb 2018 07:34 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
Sridevi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
श्रीदेवी का पार्थिव शरीर सोमवार को भी भारत नहीं आ पाएगा। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आने के बाद मामला और भी उलझता नजर आ रहा है। पुलिस अभी तक मौत के पूरा घटनाक्रम की पुष्टि नहीं कर पाई है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के जारी होने के बाद दुबई पुलिस ने श्रीदेवी की मौत के मामले की नए सिरे से जांच शुरू कर दी है।
2 of 4
श्रीदेवी
होटल के जिस कमरे में श्रीदेवी की मौत हुई उस पूरे फ्लोर को सील कर दिया गया है। वहीं, अब पुलिस एक्ट्रेस के फोन रिकॉर्ड को भी ट्रेस करने में लगी है। बोनी कपूर का बयान भी दोबारा लिया गया है। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों को अपने कब्जे में ले लिया है। हाउसकीपिंग स्टाफ से भी पूछताछ की जा रही है।
3 of 4
श्रीदेवी
शव को भारत लाने के लिए जिस क्लीयरेंस सर्टिफिकेट की जरूरत है वह अब जांच पूरी होने के बाद ही मिलेगी। पहले खबर थी कि रात 8:30 बजे तक सारी औपचारिकताएं पूरी कर ली जाएंगी और करीब रात 9 बजे तक पार्थिव शरीर को दुबई से रवाना कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
Sridevi
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक बाथटब में डूबने से श्रीदेवी की मौत हुई। रिपोर्ट के मुताबिक शराब के नशे में श्रीदेवी अपना संतुलन खो बैठीं और सीधे बाथटब में जाकर गिर गईं। इसी बीच समाजवादी पार्टी के पूर्व नेता अमर सिंह और कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के करीबी अमर सिंह ने चौंकाने वाला बयान दिया है। अमर सिंह ने कहा कि श्रीदेवी को उन्होंने कभी शराब पीते नहीं देखा। उन्होंने कहा, 'श्रीदेवी कभी-कभी वाइन पीती थीं।' बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रीदेवी का निधन शनिवार शाम (24 फरवरी) को दुबई के होटल में हुआ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।