फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Delhi Crime Season 2: वॉशरूम में पहला ब्रेक तो बारिश में ऑडिशन, बेहद फिल्मी है राजेश तैलंग के करियर की कहानी

Sat, 27 Aug 2022 08:13 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 27 Aug 2022 08:13 PM IST
विज्ञापन
Delhi Crime Season 2: actor Rajesh Tailang started career with Hazaar Chaurasi Ki Maa know more about his life
Rajesh Tailang - फोटो : सोशल मीडिया

नेटफ्लिक्स की चर्चित वेब सीरीज 'दिल्ली क्राइम' का दूसरा सीजन रिलीज हो गया है। दिलचस्प सीरीज का यह दूसरा सीजन कच्छा बनियान गैंग द्वारा सीरियल किलिंग पर आधारित है। इसमें शेफाली शाह दमदार अंदाज में नजर आई हैं। उन्होंने डीसीपी वर्तिका चतुर्वेदी का किरदार अदा किया है। उनके अलावा एक्टर राजेश तैलंग ने भी अहम किरदार अदा किया है। सीरीज में राजेश तैलंग इंस्पेक्टर भूपेंद्र सिंह के रोल में नजर आए हैं। इस सीरीज में अपनी एक्टिंग और अंदाज से वह दर्शकों पर अलग छाप छोड़ने में कामयाब हुए हैं। आइए जानते हैं राजेश तैलंग के बारे में...

Delhi Crime Season 2: actor Rajesh Tailang started career with Hazaar Chaurasi Ki Maa know more about his life
Rajesh Tailang - फोटो : सोशल मीडिया

'दिल्ली क्राइम' से पहले राजेश तैलंग 'मिर्जापुर', 'क्रैकडाउन', 'ढिंढोरा' जैसी वेब सीरीज और कई फिल्मों में अहम किरादर अदा कर चुके हैं। बता दें कि राजेश मूल रूप से राजस्थान के बीकानेर से हैं। उन्होंने अपनी कॉलेज तक की पढ़ाई भी राजस्थान से की है। राजेश के भाई सुधीर तैलंग पॉपुलर कार्टूनिस्ट रहे हैं। वहीं, उनके दादाजी गोविंद लाल गोस्वामी तबला वादक थे। उन्होंने एनएसडी से पढ़ाई की है। 13 साल की उम्र में उन्होंने दूररदर्शन के एक टीवी सीरियल 'ढाई अक्षर' में काम किया। इसके बाद वह दूरदर्शन के सीरियल 'शांति' में भी नजर आए थे। राजेश ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत वर्ष 1998 में गोविंद निहलानी की फिल्म 'हजार चौरासी की मां' से की थी। इसके बाद वह 'देव', 'मंगल पांडे: द राइसिंग', 'सिद्धार्थ' जैसी कई फिल्मों में काम कर चुके हैं। 

Delhi Crime Season 2 Review: शेफाली शाह की हर शह को मात देती अदाकारी, संगीन अपराधों की तफ्तीश का दिखा असली सच
 

Delhi Crime Season 2: actor Rajesh Tailang started career with Hazaar Chaurasi Ki Maa know more about his life
Rajesh Tailang - फोटो : सोशल मीडिया

एक बातचीत के दौरान राजेश तैलंग ने बताया था कि जब वह नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा में थे तो एक दिन वॉशरूम में उनकी मुलाकात पार्थो मित्रा से हुई थी। पार्थो ने उन्हें बताया कि वह एक्टर रह चुके हैं। वह एक सीरियल बना रहे हैं और इसमें उन्हें काम करने का मौका देना चाहते हैं। इसके बाद पार्थो ने राजेश को अपने घर बुलाया और फिर ऑडिशन के लिए मुंबई बुलाया। राजेश तैलंग ने बताया कि ऑडिशन वाले दिन काफी तेज बारिश हुई थी और वह भीगते हुए स्टूडियो पहुंचे। वहां उन्होंने भीगे कपड़ों में ही ऑडिशन दिया था। दिलचस्प बात यह है कि ऑडिशन में उनका सलेक्शन हो गया और फिर 'शांति' सीरियल में उन्हें काम करने का मौका मिला। 

Delhi Crime 2: पुलिस अफसर बन फिर धमाल मचाने के लिए तैयार शेफाली शाह, अपने किरदार के लिए कही ये बात
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Delhi Crime Season 2: actor Rajesh Tailang started career with Hazaar Chaurasi Ki Maa know more about his life
Rajesh Tailang - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म इंडस्ट्री में अधिकांश एक्टर्स का सपना होता है अमिताभ बच्चन के साथ काम करना। राजेश तैलंग के साथ भी ऐसा ही था और उनका यह सपना पूरा भी हुआ। राजेश तैलंग ने अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म 'देव' में काम किया। एक बातचीत के दौरान राजेश ने बताया था कि उन्होंने निर्देशक गोविंद निहलानी से गुजारिश की थी कि उन्हें एक फ्रेम बिग बी के साथ शेयर करना है। तैलंग के मुताबिक 'हमारा पहला सीन था, जिसमें मैं एसीपी का रोल निभा रहा हूं और वह कमिशनर हैं। वह अगली गाड़ी में हैं और मैं पीछे वाली गाड़ी से आ रहा था। उन्होंने मुझे देखकर कहा चलो तो झुककर प्रणाम कर दिया।'

डिज्नी प्लस हॉटस्टार ने साल के बाकी महीनों के लिए खोला कहानियों का पिटारा, यहां पढ़िए पूरी जानकारी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed