मनोरंजन जगत में रोजाना बहुत कुछ होता है और वीकएंड सिनेमा जगत के लिए खास हो जाता है। इस दिन कलाकार अपनी फिल्मों का ज्यादा से ज्यादा प्रमोशन करते हैं। तो कुछ अपने परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिताते हैं। आज भी कुछ ऐसा हुआ। आलिया भट्ट अपनी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' का प्रचार करती नजर आईं। इसके अलावा, अनुपम खेर ने करण जौहर और आदित्य चोपड़ा के लिए एक बयान दिया है, जो हैरान करने वाला है। आइए आपको आज की 10 बड़ी खबरों के जरिए मनोरंजन जगत का हाल बताते हैं।
Filmy Wrap: ऑस्कर की रेस में गंगूबाई और फेक न्यूज पर भड़का कॉमेडियन का परिवार, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संजय लीला भंसाली की फिल्में केवल भारत ही नहीं बल्कि विदेशों में भी कमाल करती हैं। अब तक उनकी कई फिल्मों को विदेशी ऑडियंस पसंद कर चुकी है। पिछले 2 दशकों की बात करें तो प्रतिष्ठित ऑस्कर समारोह में सबसे करीब साल 2002 में रिलीज हुई उनकी फिल्म 'देवदास' पहुंची थी। इस फिल्म में शाहरुख खान, ऐश्वर्या राय और माधुरी दीक्षित नजर आए थे। इस बीच नवीनतम चर्चा यह है कि आलिया भट्ट अभिनीत 'गंगूबाई काठियावाड़ी' ऑस्कर में भारत की आधिकारिक प्रविष्टि हो सकती है।
Gangubai Kathiawadi: ऑस्कर की रेस में शामिल हुई आलिया भट्ट की गंगूबाई! आरआरआर- द कश्मीर फाइल्स से होगी टक्कर
देश के मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव की हालत अब ठीक है। हालांकि, 17 दिनों बाद भी वह वेंटिलेटर पर हैं। स्पेशल डॉक्टर्स की टीम कॉमेडियन को होश में लाने के लिए दिन-रात मेहनत कर रही है। परिवार और फैंस भी लगातार राजू श्रीवास्तव के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। लेकिन, कुछ ऐसे लोग भी हैं जो अपने फायदे के लिए राजू की सेहत से जुड़ी झूठी खबरें फैला रहे हैं। सोशल मीडिया चल रही इन फर्जी खबरों से परिवार वाले परेशान हो गए हैं।
Raju Srivastava: फेक न्यूज फैलाने वालों पर भड़का राजू का परिवार, मुंबई के साइबर सेल से की शिकायत
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट स्टारर 'ब्रह्मास्त्र' इस साल की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। यह फिल्म जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। जैसे-जैसे 'ब्रह्मास्त्र' बॉक्स ऑफिस पर दस्तक देने की तरफ आगे कदम बढ़ा रही है, वैसे-वैसे फिल्म को लेकर हर रोज नया अपडेट सामने आ रहा है। जहां अयान मुखर्जी फिल्म का कॉन्सेप्ट समझाने और इसके प्रचार में कोई कमी नहीं छोड़ रहे हैं, वहीं इस फिल्म पर भी सोशल मीडिया पर चल रहे बायकॉट ट्रेंड की तलवार लटक रही है। इन सबके बीच अब खबर आ रही है कि फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' के यूनिवर्स में एस एस राजामौली के बाद अब साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर की भी एंट्री हो चुकी है। इस खबर को लेकर फैंस तरह-तरह की प्रतिक्रियां साझा कर रहे हैं।
Brahmastra: 'ब्रह्मास्त्र' से जूनियर एनटीआर के जुड़ने पर भड़के लोग, करण और अयान को दी बायकॉट की धमकी
विजय देवरकोंडा की फिल्म 'लाइगर' सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। एक तरफ, अभिनेता की डेब्यू (बॉलीवुड) फिल्म को क्रिटिक्स से लेकर दर्शकों तक से मिली-जुली प्रतीक्रिया मिल रही है। वहीं दूसरी तरफ, लोग सोशल मीडिया पर इस फिल्म को बायकॉट करने की मांग कर रहे हैं। इस बीच, विजय देवरकोंडा का एक बयान वायरल हो रहा है। अभिनेता इस वायरल बयान में शाहरुख खान को संबोधित करते हुए कह रहे हैं, 'शाहरुख, तुम आखिरी सुपरस्टार नहीं...'। बता दें कि विजय के इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर खलबली मचा दी है।
Vijay Deverakonda: 'शाहरुख, तुम आखिरी सुपरस्टार नहीं...' विजय देवरकोंडा ने क्यों दिया ऐसा बयान, जानिए यहां