{"_id":"5f96751b8ebc3e9b9575de0e","slug":"deol-family-is-all-set-to-collaborate-once-again-for-apne-2","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"एक बार फिर से तैयार हो रहा देओल खानदान, अपनी इस हिट फिल्म का सीक्वल बनाने की तैयारी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
एक बार फिर से तैयार हो रहा देओल खानदान, अपनी इस हिट फिल्म का सीक्वल बनाने की तैयारी
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: अपूर्वा राय
Updated Mon, 26 Oct 2020 12:45 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
देओल खानदान
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अभिनेताओं के देओल खानदान को एक साथ पर्दे पर देखने की चाह रखने वालों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक फिल्म निर्माता और निर्देशक अनिल शर्मा ने सनी देओल, बॉबी देओल और धर्मेंद्र के लिए एक पटकथा तैयार कर ली है जिस पर वह बहुत ही जल्द एक फिल्म शुरू करने जा रहे हैं। यह फिल्म सनी, बॉबी और धर्मेंद्र की वर्ष 2007 में आई फिल्म 'अपने' का सीक्वल होगी लेकिन कहानी पहले से बिल्कुल अलग ही रहेगी।
2 of 5
देओल खानदान
- फोटो : फाइल फोटो
अनिल शर्मा काफी लंबे समय से अपनी फिल्म 'अपने' के सीक्वल को बनाने की कोशिश कर रहे थे लेकिन व्यवस्था बन ही नहीं पा रही थी। आखिरकार उन्होंने एक बढ़िया कहानी सोच ली है और लॉकडाउन का फायदा इसकी पटकथा लिखने पर उठाया है। अनिल ने यह पटकथा धर्मेंद्र को सुनाई है और धर्मेंद्र को यह बहुत पसंद आई है। इसलिए, सभी की सहमति से अब 13 साल पहले रिलीज हुई फिल्म 'अपने' का सीक्वल बनेगा।
3 of 5
Bobby Deol
- फोटो : Social Media
फिल्म में सनी, बॉबी और धर्मेंद्र तो पहले की तरह ही मुख्य भूमिकाओं में ही होंगे। बाकी कलाकारों का चयन होना अभी बाकी है। अनिल ने फिल्म की कहानी को पिछली फिल्म 'अपने' से एकदम भिन्न रखा है। इसके लिए एक बात तो तय है कि दूसरा भाग भी जाने माने कलाकारों से भरा हुआ होगा। फिल्म की शूटिंग अगले साल मार्च या अप्रैल के महीने से शुरू हो सकती है। इसके लिए कलाकारों पर काम जारी है और प्री प्रोडक्शन का काम भी चल रहा है।
कयास तो यह भी लगाए जा रहे हैं कि सनी के बेटे करण देओल भी फिल्म का हिस्सा हो सकते हैं। अगर बात करें वर्ष 2007 में रिलीज हुई फिल्म की तो इसमें धर्मेंद्र ने एक बॉक्सर का किरदार निभाया है जो विश्व चैंपियन बनने का ख्वाब देखता है।
विज्ञापन
5 of 5
अपने का पोस्टर
- फोटो : फाइल फोटो
वह अपने इस सपने को पूरा नहीं कर पाता तो वह अपने बेटों को अपने इस सपने के लिए तैयार करता है। यह एक पारिवारिक एक्शन स्पोर्ट्स ड्रामा है जिसमें धर्मेंद्र, सनी और बॉबी के अलावा शिल्पा शेट्टी, कटरीना कैफ, दिव्या दत्ता, किरण खेर, आदि कलाकार मुख्य भूमिकाओं में हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।