फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bollywood: आलोचनाओं के बाद भी जबर्दस्त हिट रहीं ये फिल्में, बॉक्स ऑफिस पर किया जमकर कलेक्शन

Thu, 21 Dec 2023 11:47 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Thu, 21 Dec 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
Despite the criticism these films were a huge hit at the box office Animal to The Kerala Story
बॉलीवुड फिल्में - फोटो : अमर उजाला

रणबीर कपूर की एनिमल उनके करियर की सबसे बड़ी हिट फिल्म बन चुकी है। यह फिल्म 500 करोड़ के क्लब में शामिल हो चुकी है। शाहरुख खान और सनी देओल के बाद रणबीर तीसरे ऐसे बॉलीवुड अभिनेता हैं जो यह कारनामा करने में कामयाब रहे हैं। संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी यह फिल्म ब्लॉकबस्टर होने के बाद भी बहुत से लोगों की आलोचनाओं का सामना कर रही है। आज हम आपको ऐसी ही कुछ फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आलोचनाओं के बाद भी बंपर कमाई करने में कामयाब रही थीं।


RARKPK: 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' टीवी पर होगी प्रसारित, जानें कब और कहां उठा सकेंगे फिल्म का लुत्फ?

Despite the criticism these films were a huge hit at the box office Animal to The Kerala Story
द केरल स्टोरी - फोटो : सोशल मीडिया
द केरल स्टोरी

द केरल स्टोरी साल 2023 की सबसे कामयाब फिल्मों में से एक है। सुदीप्तो सेन के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अदा शर्मा लीड रोल में नजर आई थीं। आतंकवाद के मुद्दे पर बनी इस फिल्म को लेकर कई विपक्षी नेताओं ने नाराजगी जाहिर की थी। हालांकि, यह फिल्म लोगों को काफी ज्यादा पसंद आई थी, जिसकी वजह से इसने जबर्दस्त कारोबार भी किया था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 241.74 करोड़ का कलेक्शन किया था।

Despite the criticism these films were a huge hit at the box office Animal to The Kerala Story
द कश्मीर फाइल्स - फोटो : सोशल मीडिया
द कश्मीर फाइल्स

इस लिस्ट में द कश्मीर फाइल्स का नाम भी शामिल है। विवेक रंजन अग्निहोत्री के निर्देशन में बनी इस फिल्म को देखने के लिए दर्शकों ने बड़ी संख्या में सिनेमाघरों का रुख किया था। सच्ची घटनाओं पर आधारित इस फिल्म में अनुपम खेर लीड रोल में दिखे थे। रिलीज के समय फिल्म को लेकर काफी विवाद भी हुआ था, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 252.90 करोड़ का कारोबार किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Despite the criticism these films were a huge hit at the box office Animal to The Kerala Story
पद्मावत - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
पद्मावत

रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और शाहिद कपूर स्टारर फिल्म पद्मावत को रिलीज के समय काफी विरोध का सामना करना पड़ा था। फिल्म को लेकर कई संगठनों ने कड़ी आपत्ति जताई थी। इसके बावजूद संजय लीला भंसाली की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। फिल्म ने टिकट खिड़की पर कुल 302.15 करोड़ का कलेक्शन किया था।

विज्ञापन
Despite the criticism these films were a huge hit at the box office Animal to The Kerala Story
द डर्टी पिक्चर - फोटो : सोशल मीडिया
द डर्टी पिक्चर

द डर्टी पिक्चर में विद्या बालन ने अपनी दमदार अदाकारी से लोगों को हैरान कर दिया था। फिल्म को रिलीज के समय काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। मिलन लूथरिया के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कुल 80 करोड़ का कलेक्शन किया था। 
Tamannaah Bhatia: तमन्ना भाटिया के लिए 2023 रहा बेहद खास, इन छह लुक से खूब बटोरी सुर्खियां

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed