{"_id":"650990b8adcf5907020e5349","slug":"dev-anand-historical-juhu-bungalow-to-make-way-for-22-storey-building-kalpana-kartik-suniel-anand-devina-2023-09-19","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"100 Years Of Dev Anand: सौवें जन्मदिन से ठीक पहले बिका देव आनंद का ऐतिहासिक बंगला, 400 करोड़ में हुआ सौदा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
100 Years Of Dev Anand: सौवें जन्मदिन से ठीक पहले बिका देव आनंद का ऐतिहासिक बंगला, 400 करोड़ में हुआ सौदा
मुंबई। इसी महीने की 26 तारीख को सदाबहार अभिनेता कहलाने वाले देव आनंद की जन्मशती है। देव आनंद के चाहने वाले दुनिया भर में करोड़ों हैं। वे जब भी मुंबई आते हैं तो जुहू में साल 1950 में बने उनके बंगले को देखने जरूर आते हैं। देव आनंद ने इसमें अपने जीवन के खूबसूरत 40 साल बिताए लेकिन लंबे अरसे से उजाड़ पड़ा यह बंगला अब जमींदोज होने जा रहा है। यहां 22 मंजिल की एक इमारत उगेगी और इसके साथ ही इस शहर से देव आनंद की आखिरी निशानी भी हमेशा हमेशा के लिए खो जाएगी।
2 of 5
विजय आनंद, देव आनंद,अमित खन्ना
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अविभाजित पंजाब के शकरगढ़ में 26 सितंबर 1923 को जन्मे देव आनंद ने उन दिनों जुहू में एक बंगला बनवाया था, जब यहां दूर दूर तक इंसानी चहल पहल गिनती की थी। जुहू समुद्र तट पर मछुआरों का डेरा हुआ करता था और उन दिनों मुख्य मुंबई तक ही सीमित रहने वाले सिनेमाई शोर शराबे से जब देव आनंद का जी ऊबता तो वहां ये इस बंगले में चले आते। ये बात सन 1950 की है। बाद में मुंबई शहर से फिल्मी स्टूडियोज के तम्बू उठे तो फिल्म को अधिकतर कामकाज अंधेरी उपनगर में होने लगा। उस लिहाज से ये जगह देव आनंद के लिए माकूल भी थी।
3 of 5
हम एक हैं पोस्टर में देव आनंद
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
लेकिन, तन्हाई में रहने के आदी देव आनंद को जुहू में बढ़ती भीड़ कतई पसंद न आती। उनके घर के सामने कभी शानदार और हरा भरा पार्क हुआ करता था। इस पार्क के न रहने और वहां दूसरे बंगले बन जाने से भी देव आनंद घुटन महसूस करते। जुहू के जिस बंगले की बिक्री हुई है उसका सौदा कोई 400 करोड़ में हुआ बताते हैं। अभी सिर्फ बातचीत ही अंतिम दौर तक पहुंची है और इसकी कागजी कार्यवाही होनी बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
देव आनंद, लता मंगेशकर
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
बंगले को बेचे जाने की मुख्य वजह मुंबई में अब देव आनंद के किसी वारिस का न होना ही माना जा रहा है। 2011 में अपने पिता के निधन के बाद से उनके बेटे सुनील आनंद का भी यहां आना कम ही होता है। वह लंदन में अपनी गृहस्थी बसा चुके हैं। देव आनंद की बेटी देविना अब ऊटी में रहती हैं। अपनी मां कल्पना कार्तिक के साथ। 1954 में कल्पना से शादी के बाद देव आनंद इसी बंगले में बरसों बरस रहे, अपने इन दोनों बच्चों के साथ। लेकिन, अब इस निशानी के वारिस इसकी देखरेख से दूर होना चाहते हैं।
विज्ञापन
5 of 5
देव आनंद,किशोर साहू, वहीदा रहमान
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
निर्देशक पी एल संतोषी की फिल्म ‘हम एक हैं’ से अपना अभिनय करियर शुरू करने वाले अभिनेता देव आनंद की गिनती बीते दौर के दिग्गज फिल्म कलाकारों में होती है। देव आनंद, दिलीप कुमार और राज कपूर की तिकड़ी दुनिया भर में तब मशहूर हुई। देव आनंद ने जीनत अमान, टीना मुनीम और जैकी श्रॉफ जैसे सितारों को हिंदी सिनेमा में शोहरत दिलाई। ‘गाइड’ जैसी दुनिया भर में मशहूर हुई फिल्म बनाई। फिल्में तो उनकी कतार से हिट रही हैं। लेकिन, इन सारी हिट फिल्मों से भी ज्यादा हिट जो एक नाम रहा, वह है देव आनंद।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।