फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ganesh Chaturthi 2023: मुंबई में सुबह से मची है इन 10 गानों की धूम, बप्पा को रिझाने के सबसे आसान तरीके

Tue, 19 Sep 2023 05:40 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Tue, 19 Sep 2023 05:40 PM IST
विज्ञापन
Ganesh Chaturthi 2023 These 10 songs are playing in Mumbai since morning Deva Sri ganesha to Deva vo Deva
गणेश चतुर्थी के गाने - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

महाराष्ट्र सहित आज से पूरे देश में गणेश उत्सव शुरू हो गया है। महीनों से सज रहे पंडाल में आज से गणेशजी विराजमान हो चुके हैं। हिंदी सिनेमा में भी गणेश उत्सव को कई फिल्मों में दिखाया गया है। और, गणेश पर फिल्माया गए गीत फिल्म के एक टर्निंग पॉइंट साबित हुए हैं। आइए जानते हैं गणपति के वे 10 मशहूर गाने जो मंगलवार की सुबह से ही मुंबई के गलियों और नुक्कड़ों में खूब बज रहे हैं।

Ganesh Chaturthi 2023 These 10 songs are playing in Mumbai since morning Deva Sri ganesha to Deva vo Deva
सुनो गणपति बाप्पा मोरया - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सुनो गणपति बप्पा मोरया (जुड़वा 2)

अभिनेता वरुण धवन की फिल्म 'जुड़वा 2' में  'सुनो गणपति बाप्पा मोरया' गीत वरुण धवन पर ही फिल्माया गया है।  यह गीत थोड़ा मॉर्डन धुन पर है। इस गीत के माध्यम से वरुण धवन भगवान गणेश से प्रार्थना करते हैं कि उनके दुखों को हर लें।  इस गीत को अमित मिश्रा ने गाया है और दानिश साबरी के लिखे इस गीत को संगीतकार साजिद -वाजिद ने संगीतबद्ध किया था।  इस फिल्म में वरुण धवन दोहरी भूमिका में नजर आए थे।  डेविड धवन के निर्देशन में बनी यह फिल्म 29 सितंबर 2017 को रिलीज हुई थी। 

Ganesh Chaturthi 2023 These 10 songs are playing in Mumbai since morning Deva Sri ganesha to Deva vo Deva
शम्भू सुताय - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

शम्भू सुताय (एबीसीडी) 

रेमो डिसूजा के निर्देशन में बनी फिल्म 'एबीसीडी' का  शम्भू सुताय गाना पूरी तरह से ऊर्जा और भक्ति से भर देता है। फिल्म में यह गीत प्रभु देवा, कोरियोग्राफर गणेश आचार्य और फिल्म के स्ट्रीट डांसर्स पर फिल्माया गया है। फिल्म में गणेश जी की झांकी दिखाई गई है जिसमें जिसमें मुंबई की बस्ती में रहने वाले कुछ डांसर्स कॉम्पिटीशन जीतने के लिए गणपति बप्पा के गाने पर डांस करते हैं।सचिन जिगर के संगीत निर्देशन में इस गीत को शंकर महादेवन और विशाल दलवानी ने गाया है और इस गीत को मयूर पूरी ने लिखा है।  यह फिल्म 8 फरवरी 2013 को रिलीज हुई थी।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Ganesh Chaturthi 2023 These 10 songs are playing in Mumbai since morning Deva Sri ganesha to Deva vo Deva
देवा श्री गणेशा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

देवा श्री गणेशा (अग्निपथ)

अभिनेता ऋतिक रोशन की फिल्म 'अग्निपथ' में 'देवा श्री गणेशा' दुश्मनों के खिलाफ लड़ाई लड़ने की प्रेरणा देता है।  इस फिल्म में ऋतिक रोशन ने विजय दीनानाथ चौहान की भूमिका निभाई है।  फिल्म में यह गीत ऋतिक रोशन और प्रियंका चोपड़ा पर फिल्माया गया है। इस फिल्म में इस गाने का फिल्मांकन कोरियोग्राफर गणेश आचार्य ने  बहुत ही खूबसूरती के साथ किया गया है।  इस गीत को  संगीत निर्देशक अजय - अतुल ने खुद ही गया है। इस गीत की रचना अमिताभ भट्टाचार्य ने की है।  करण मल्होत्रा के निर्देशन में बनी यह फिल्म 26 जनवरी 2012 को रिलीज हुई थी।  

विज्ञापन
Ganesh Chaturthi 2023 These 10 songs are playing in Mumbai since morning Deva Sri ganesha to Deva vo Deva
जलवा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

जलवा (वॉन्टेड)

प्रभुदेवा के निर्देशन में बनी सलमान खान की  एक्शन थ्रिलर फिल्म 'वॉन्टेड' गणेश जी का गाना सलमान खान, अनिल कपूर, गोविंदा, प्रभुदेवा और आशिया तकिया पर फिल्माया गया था।  इस गीत को वाजिद ने गाया था।  जलीस शेरवानी के लिखे इस गीत को संगीतबद्ध संगीतकार साजिद -वाजिद ने किया था। इस गीत मॉर्डन धुन पर हैं। इस गाने के जरिए सलमान खान के किरदार को प्रभावशाली बताया गया है। गणेशोत्सव के मौके पर आज भी इस गाने पर लोग जमकर नाचते हैं।  यह फिल्म 18 सितंबर 2009 को रिलीज हुई थी।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed