फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Stardom: समापन की ओर बढ़ी आर्यन खान की 'स्टारडम', सीरीज में कई बॉलीवुड सेलेब्स का होगा कैमियो

Tue, 19 Sep 2023 05:31 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Tue, 19 Sep 2023 05:31 PM IST
विज्ञापन
Jawan star Shah Rukh Khan son Aryan Khan gears up for the final schedule of his directorial debut Stardom
आर्यन खान और स्टारडम - फोटो : सोशल मीडिया

शाहरुख खान के लाडले बेटे आर्यन खान बतौर डायरेक्टर इंडस्ट्री में एंट्री लेने जा रहे हैं। आर्यन अपनी पहली वेब सीरीज 'स्टारडम' को लेकर लाइमलाइट में हैं। सीरीज से जुड़ा हर एक अपडेट फैंस का ध्यान आकर्षित कर रहा है। अब इसे लेकर खबर आ रही है कि वेब सीरीज के आखिरी शेड्यूल की शूटिंग शुरू हो गई है। साथ ही वेब सीरीज में अलग-अलग बॉलीवुड सेलेब्स का कैमियो भी नजर आने वाला है।

Jawan star Shah Rukh Khan son Aryan Khan gears up for the final schedule of his directorial debut Stardom
आर्यन खान-स्टारडम - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान ने अपने पिता की लीक का पालन नहीं किया बल्कि निर्देशन को चुना। लेखन और निर्देशन पर ध्यान केंद्रित करके आर्यन ने अपना सारा टैलेंट वेब सीरीज को बनाने में लगाया है। अब छह एपिसोड की यह सीरीज 'स्टारडम' अपने अंतिम चरण तक पहुंच गई है और खबर है कि प्रोजेक्ट में शाहरुख, रणबीर कपूर , रणवीर सिंह , करण जौहर और बॉबी देओल की कैमियो भूमिकाएं होंगी।

Bollywood Movies: सच्ची आपराधिक घटनाओं पर आधारित हैं ये फिल्में, देख मिलेगा थ्रिल-सस्पेंस का भरपूर मजा

Jawan star Shah Rukh Khan son Aryan Khan gears up for the final schedule of his directorial debut Stardom
आर्यन खान - फोटो : social media

'स्टारडम' की टीम फिलहाल अलीबाग में इसकी शूटिंग कर रही है। शो का अंतिम शेड्यूल इस महीने के अंत में होने वाला है और इसके साथ ही आर्यन अपने ड्रीम प्रोजेक्ट को पूरा कर लेंगे। शो के आखिरी चरण की शूटिंग मुंबई के नरीमन पॉइंट के एक बहु-सांस्कृतिक केंद्र में की जाएगी और इसके लिए एक भव्य सेट का निर्माण भी किया जाएगा।

दुखद: मशहूर फिल्म निर्माता सैयद सलाहुद्दीन जकी का निधन, 77 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

विज्ञापन
विज्ञापन
Jawan star Shah Rukh Khan son Aryan Khan gears up for the final schedule of his directorial debut Stardom
आर्यन खान, शाहरुख खान, कॉफी विद करण - फोटो : social media

'स्टारडम' को लेकर पहले यह जानकारी थी कि इसमें शाहरुख खान का भी कैमियो होगा। हालांकि, बीते दिन साफ हो गया कि एसआरके इस सीरीज का हिस्सा नहीं होंगे। शूटिंग के पहले दिन शाहरुख खान भी सेट पर आए थे। खबरों की मानें तो स्टारडम का एक बड़ा हिस्सा धर्मा प्रोडक्शंस में फिल्माया गया था, जहां शूटिंग के दौरान शाहरुख और गौरी खान अक्सर आते थे।

दुखद: मशहूर फिल्म निर्माता सैयद सलाहुद्दीन जकी का निधन, 77 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

विज्ञापन
Jawan star Shah Rukh Khan son Aryan Khan gears up for the final schedule of his directorial debut Stardom
आर्यन खान - फोटो : अमर उजाला

बता दें कि वेब सीरीज 'स्टारडम' आर्यन खान द्वारा लिखित और निर्देशित है। इस वेब सीरीज से पहली बार आर्यन खान निर्देशन में कदम रख रहे हैं। सीरीज में लक्ष्य लालवानी लीड रोल में हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed