फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जब भारतीय मूल के इस एक्टर ने बताई थी सच्चाई, एयरपोर्ट पर कैसे होता है भेदभाव

Tue, 23 Apr 2019 08:38 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Tue, 23 Apr 2019 08:38 AM IST
विज्ञापन
dev patel birthday special revealed when he faced racism
dev patel - फोटो : social media

स्लमडॉग मिलेनियर फिल्म से मशहूर हुए भारतीय मूल के एक्टर देव पटेल ने अपने किरदार से दर्शकों के दिलों में खास पहचान बनाई। देव पटेल के माता-पिता गुजराती हिंदू हैं। दोनों की मुलाकात लंदन में हुई थी। देव पटेल का जन्म लंदन में 23 अप्रैल 1990 में हुआ था। उनके जन्मदिन पर जानते हैं उनसे जुड़ी खास बातें।

dev patel birthday special revealed when he faced racism
dev patel - फोटो : social media

स्कूल के दिनों से ही देव पटेल को एक्टिंग का शौक था। स्कूल में होने वाले नाटकों में देव हिस्सा लिया करते थे। एक्टिंग के अलावा उन्होंने मार्शल आर्ट की भी ट्रेनिंग ली है। उन्होंने AIMAA वर्ल्ड चैंपियनशिप में भी हिस्सा लिया था, जिसमें वो कांस्य पदक जीतने में कामयाब रहे।

dev patel birthday special revealed when he faced racism
dev patel Oscars awards - फोटो : file photo

कम ही लोगों को पता है कि स्लमडॉग मिलेनियर में देव पटेल का रोल पहले एक्ट्रेस अंजना मुमताज के बेटे रुसलान मुमताज को मिलने वाला था। तभी फिल्म के डायरेक्टर डैनी ब्वॉयल से देव पटेल मिले। देव पटेल के लुक की वजह से उन्हें इस रोल के लिए प्राथमिकता दी गई। इस फिल्म के बाद वो किसी पहचान के मोहताज नहीं रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
dev patel birthday special revealed when he faced racism
Dev Patel

देव पटले की मुख्य फिल्मों में द बेस्ट एक्जॉटिक मैरिगोल्ड होटल, अबाउट चेरी, द मैन हू न्यू इनफिनिटी, लायन, होटल मुंबई है। पिछले दिनों रिलीज हुई होटल मुंबई के प्रमोशन के दौरान उन्होंने कई बातों का खुलासा किया था। इस दौरान सैन फ्रांसिस्को क्रॉनिकल (San Francisco Chronicle) को दिए एक इंटरव्यू में देव पटेल ने बताया कि 'अक्सर मुझ पर ये आरोप लगता है कि मैंने हॉलीवुड फिल्मों में भारतीय कैरेक्टर्स के रोल पर कब्जा कर लिया है। मेरी वजह से रियल इंडियंस को रोल नहीं मिलता।'

विज्ञापन
dev patel birthday special revealed when he faced racism
DEV PATEL, BAFTA AWARD - फोटो : file photo

देव पटेल पूछते हैं कि 'जो लोग मुझ पर ये आरोप लगाते हैं कि मैं रियल इंडियन का रोल छीन रहा हूं क्या वो मुझे बता सकते हैं कि रियल इंडियन का मतलब क्या है? मैं अपने ग्रैंड पैरेंट्स से गुजराती में बात करता हूं तो इससे क्या मैं रियल बन जाता हूं? लोगों को ये नहीं पता कि जब मैं एयरपोर्ट पर जाता हूं तो नस्लवाद और पक्षपात का शिकार होता हूं।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed