फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बचपन में बेहद शर्मीले थे मनोज बाजपेयी, जानिए उनकी जिंदगी से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें

Tue, 23 Apr 2019 08:19 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Tue, 23 Apr 2019 08:19 AM IST
विज्ञापन
National Award winner Manoj Bajpai 5 lesser known facts
मनोज बाजपेयी

बॉलीवुड में अपने अभिनय से अलग पहचान बना चुके मनोज बाजपेयी का 23 अप्रैल को जन्मदिन होता है। जल्द वह 50 साल के हो जाएंगे। बिहार के रहने वाले एक्टर मनोज ज्यादातर फिल्मों में निगेटिव रोल में नजर आए। आइए उनके जन्मदिन के मौके पर जानते हैं उनसे जुड़े दिलचस्प किस्से।

National Award winner Manoj Bajpai 5 lesser known facts
मनोज वाजपेयी - फोटो : अमर उजाला

स्कूल के दिनों में मनोज काफी शर्मीले थे, इसलिए स्कूल टीचर उन्हें पूरी क्लास के सामने हरिवंश राय बच्चन की कविता सुनाने के लिए कहते थे। मनोज बाजपेयी को NSD से पहले तीन बार रिजेक्शन मिला था, जिसके बाद वह टूट से गए लेकिन हार नहीं माने। चौथी बार जब उन्होंने NSD के लिए अप्लाई किया उन्हें फिर रिजेक्ट कर दिया गया लेकिन स्टूडेंड के तौर पर। मनोज को वहां पढ़ाने की जिम्मेदारी मिल गई थी।

National Award winner Manoj Bajpai 5 lesser known facts
मनोज बाजपेयी
बॉलीवुड में मनोज बाजपेयी को 1998 मे राम गोपाल वर्मा की फिल्म 'सत्या' से पहचान मिली। इस फिल्म के लिए उन्हे सर्वश्रेष्ठ सह अभिनेता का राष्ट्रीय पुरस्कार भी प्राप्त हुआ। मनोज ने एक इंटरव्यू में बताया था कि एक वक्त ऐसा था जब न्यूज चैनल उन्हें भाव नहीं देते थे। उन्होंने कहा था, जब भी मैं किसी पार्टी में जाता था तो न्यूज चैनल के कैमरे जब गलती से मेरी तरफ आ भी जाते थे तो झटके से हटा लेते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
National Award winner Manoj Bajpai 5 lesser known facts
Manoj Bajpayee
अमृता प्रीतम के मशहूर उपन्यास 'पिंजर' पर आधारित फिल्म पिंजर के लिए उन्हे राष्ट्रीय पुरस्कार मिला था। इसके बाद कटरीना ने मनोज बाजपेयी के पैर छूते हुए कहा था, मैंने अपनी जिंदगी में कभी ऐसी एक्टिंग नहीं देखी। 
विज्ञापन
National Award winner Manoj Bajpai 5 lesser known facts
Manoj Bajpayee - फोटो : social media

प्रकाश झा की फिल्म 'राजनीति' के बाद मनोज की जिंदगी पटरी पर आ गई और उसके बाद धीरे-धीरे मनोज को बॉलीवुड में एक अलग पहचान मिलने लगी। ये वक्त मनोज बाजपेई के काफी अच्छा चल रहा है। उनकी फिल्मों को न सिर्फ बॉक्स-ऑफिस पर अच्छे रिव्यूज मिल रहे हैं, बल्कि उनके काम की भी तारीफ हो रही है। हाल ही में उन्हें पद्मश्री सम्मान भी मिला है। इस साल 23 अप्रैल को वह 50 साल के हो जाएंगे और इसी साल फिल्मों में उनके 25 साल भी पूरे हो जाएंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed