फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मनोज बाजपेयी के जन्मदिन और शाहरुख पर पीएम मोदी के ट्वीट सहित ये मनोरंजन की बड़ी खबरें

Tue, 23 Apr 2019 07:29 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Tue, 23 Apr 2019 07:29 AM IST
विज्ञापन
manoj bajpayee birthday and pm modi praises shahrukh khan here is top entertainment news
manoj bajpayee - फोटो : social media

बॉलीवुड एक्टर मनोज बाजपेयी का जन्म 23 अप्रैल 1969 को बिहार के नरकटियागंज में हुआ था। मनोज ने अपनी स्कूली पढ़ाई राजा हाईस्कूल, बेतिया जिले से की थी। इसके बाद वह सत्यवती कॉलेज गए, फिर स्नातक की पढ़ाई के लिए दिल्ली विश्वविद्यालय के रामजस कॉलेज आ गए। 4 बार नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा से खारिज कर दिए जाने के बाद उन्होंने बैरी ड्रामा स्कूल से बैरी जॉन के साथ थियेटर किया। मनोज बाजपेयी ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत दूरदर्शन पर प्रसारित होने वाले धारावाहिक 'स्वाभिमान' से की। उन्हें फिल्मों में सबसे पहले मौका दिया शेखर कपूर ने। साल 1994 में शेखर कपूर की फिल्म 'बैंडिट क्वीन' से फिल्मी करियर की शुरुआत की लेकिन उन्हें पहचान मिली साल 1998 में रामगोपाल वर्मा की फिल्म 'सत्या' से। फिल्म 'सत्या' और 'शूल' के लिए उन्हें फिल्मफेयर बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड भी मिला है।

manoj bajpayee birthday and pm modi praises shahrukh khan here is top entertainment news
dev patel - फोटो : social media

स्लमडॉग मिलेनियर फिल्म से मशहूर हुए भारतीय मूल के एक्टर देव पटेल ने अपने किरदार से दर्शकों के दिलों में खास पहचान बनाई। देव पटेल के माता-पिता गुजराती हिंदू हैं। दोनों की मुलाकात लंदन में हुई थी। देव पटेल का जन्म लंदन में 23 अप्रैल 1990 में हुआ था। स्कूल के दिनों से ही देव पटेल को एक्टिंग का शौक था। स्कूल में होने वाले नाटकों में देव हिस्सा लिया करते थे। एक्टिंग के अलावा उन्होंने मार्शल आर्ट की भी ट्रेनिंग ली है। उन्होंने AIMAA वर्ल्ड चैंपियनशिप में भी हिस्सा लिया था, जिसमें वो कांस्य पदक जीतने में कामयाब रहे।

manoj bajpayee birthday and pm modi praises shahrukh khan here is top entertainment news
Satyajit Ray

देश के सबसे महान फिल्म निर्देशक सत्यजीत रे के बारे में काफी लोग नहीं जानते होंगे कि उन्होंने अपने करियर की शुरुआत महज एक चित्रकार के तौर पर की थी। सत्यजीत रे की 2 मई 1921 में जन्में सत्यजीत रे का 23 अप्रैल 1992 को निधन हो गया था। सत्यजीत को फिल्मों के लिए कई राष्ट्रीय के साथ साथ 11 अन्तरराष्ट्रीय पुरस्कारों से नवाजा गया। भारतीय सिनेमा को अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने का श्रेय सत्यजीत रे को ही जाता है। फिल्मी जगत के सबसे बेहतरीन निर्देशकों में शुमार रे को 1992 में लाइफटाइम अचीवमेंट की श्रेणी में ऑस्कर से सम्मानित किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
manoj bajpayee birthday and pm modi praises shahrukh khan here is top entertainment news
Kangana Ranaut, Alia Bhatt - फोटो : social media

कंगना रनौत पिछले कुछ समय से आलिया भट्ट पर निशाना साध रही थीं। कभी उनकी एक्टिंग को लेकर तो कभी बयानों को लेकर। अभी तक आलिया ने इस पर चुप्पी साध रखी थी। एक इवेंट में पहुंची आलिया से जब कंगना के आलोचना करने पर सवाल पूछा तो उन्होंने खुलकर जवाब दिया। आलिया ने कहा कि अगर मैं ऐसी हूं तो मेरा परिवार मुझसे 10 गुना ज्यादा मेच्योर है। मुझे इन सब चीजों में नहीं पड़ना है। मैं सिर्फ खुश रहना चाहती हूं। 

विज्ञापन
manoj bajpayee birthday and pm modi praises shahrukh khan here is top entertainment news
Shahrukh Khan, PM Modi - फोटो : social media

शाहरुख खान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मतदाताओं को वोट के लिए जागरुक करने वाली अपील के जवाब में एक वीडियो ट्वीट किया। उन्होंने एक स्पेशल वीडियो बनाकर लोगों से वोट डालने का आग्रह किया। शाहरुख की इस वीडियो पर अब पीएम मोदी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। पीएम नरेंद्र मोदी ने शाहरुख खान को ट्विटर पर रिप्लाई करते हुए इस गाने की तारीफ की है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed