{"_id":"679f96aed6abf0263c00a101","slug":"deva-box-office-collection-day-3-shahid-kapoor-pooja-hegde-movie-total-earning-2025-02-02","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Deva Collection Day 3: बेहतर नहीं हुई देवा की स्थिति, जानिए तीसरे दिन शाहिद की फिल्म ने किया कितना कलेक्शन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Deva Collection Day 3: बेहतर नहीं हुई देवा की स्थिति, जानिए तीसरे दिन शाहिद की फिल्म ने किया कितना कलेक्शन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: पूनम कंडारी
Updated Sun, 02 Feb 2025 09:33 PM IST
सार
Film Deva Movie Box Office Collection Day 3: शाहिद कपूर की फिल्म ‘देवा’ का आज सिनेमाघरों में तीसरा दिन है। आज फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कैसा परफॉर्म किया? कितना कलेक्शन बटोरने में फिल्म ‘देवा’ कामयाब हुई, जानिए।
विज्ञापन
1 of 5
फिल्म देवा बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
शाहिद कपूर की फिल्म ‘देवा’ ने ओपनिंग डे पर लगभग 5.5 करोड़ रुपये से शुरुआत की थी। दूसरे दिन भी इस आंकड़े से थोड़ा ज्यादा ही यह फिल्म कमा पाई, फिल्म ने दूसरे दिन 6.4 करोड़ रुपये कमाए। आज फिल्म ‘देवा’ का बॉक्स ऑफिस पर तीसरा दिन है। तीसरे दिन शाहिद की फिल्म ने कितनी कमाई की, जानिए।
2 of 5
फिल्म 'देवा'
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
तीसरे दिन का कलेक्शन
फिल्म ‘देवा’ की अब तक की कुल कमाई की बात की जाए तो इसने 17.99 करोड़ रुपये कमाए हैं। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार फिल्म ने तीसरे दिन 6.09 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। यह कलेक्शन सभी भाषाओं को मिलाकर है।
3 of 5
शाहिद कपूर की फिल्मों का ओपनिंग डे कलेक्शन
- फोटो : अमर उजाला
क्या बजट वसूल कर पाएगी फिल्म ‘देवा’
तीन दिनों में जैसा फिल्म ‘देवा’ का परफॉर्मेंस रहा है, उससे नहीं लगता है कि वह अपना बजट आसानी से वसूल कर पाएगी। इस फिल्म का बजट लगभग 80 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। इतनी कमाई करने में फिल्म को काफी वक्त लगेगा, जबकि दर्शकों का शाहिद कपूर की फिल्म में रुझान दिन-ब-दिन कम ही होता जा रहा है। शाहिद कपूर की पिछली फिल्मों की बात की जाए तो उन्होंने 'देवा' से ज्यादा अच्छा कलेक्शन पहले दिन करके दिखाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
फिल्म 'देवा' के एक सीन में शाहिद कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम@shahidkapoor
क्या है फिल्म ‘देवा’ की कहानी
शाहिद कपूर की फिल्म ‘देवा’ की कहानी की बात की जाए इसमें वह एक पुलिस ऑफिसर देव के रोल में हैं। विद्रोही स्वभाव के देव के हाथ में एक हाई-प्रोफाइल केस आता है, जिसको उसे सुलझाना है। इस दौरान उसे धोखा भी मिलता है। फिल्म में शाहिद ने खूब एक्शन सींस भी दिए हैं। साथ ही डांस से भी दर्शकों को लुभाने की कोशिश की है। इसके बावजूद फिल्म ‘देवा’ शायद दर्शकों को इंप्रेस करने में कामयाब नहीं हो पा रही है। शाहिद कपूर की बाकी फिल्मों के मुकाबले इसका हाल कुछ ज्यादा अच्छा नहीं दिख रहा है।
विज्ञापन
5 of 5
देवा फिल्म में पूजा हेगड़े के साथ शाहिद कपूर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म में ये कलाकार भी आए नजर
फिल्म ‘देवा’ में शाहिद कपूर के अलावा पूजा हेगड़े भी नजर आईं, वह फिल्म में एक जर्नलिस्ट के रोल में हैं। फिल्म में पावेल गुलाटी ने भी एक अहम भूमिका निभाई है। ‘देवा’ में प्रवेश राणा, कुबरा सेठ, मनीषा वाघवा जैसे कलाकार भी नजर आए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।