{"_id":"679f8b51f36c3248c700b7a5","slug":"sky-force-day-10-box-office-collection-akshay-kumar-veer-pahariya-sara-ali-khan-movie-2nd-sunday-earning-2025-02-02","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Sky Force Day 10 Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर चांदी काट रही 'स्काई फोर्स', दूसरे रविवार रही इतनी कमाई","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Sky Force Day 10 Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर चांदी काट रही 'स्काई फोर्स', दूसरे रविवार रही इतनी कमाई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव
Updated Sun, 02 Feb 2025 09:14 PM IST
सार
Sky Force Day 10 Box Office Collection: एक लंबी अवधि तक फ्लॉप फिल्मों का मुंह देखने के बाद अक्षय कुमार की किस्मत के सितारे पलट चुके हैं। इन दिनों वे 'स्काई फोर्स' की सफलता का स्वाद चख रहे हैं। जानते हैं आज रविवार को 10वें दिन फिल्म ने कैसा प्रदर्शन किया है।
विज्ञापन
1 of 5
स्काई फोर्स रिव्यू
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
फिल्म 'स्काई फोर्स' बॉक्स ऑफिस पर मजबूती से कब्जा जमाए हुए है। अपनी रिलीज से पहले आई फिल्मों की सिनेमाघरों से छुट्टी कर चुकी है तो बाद में रिलीज हुई 'देवा' को भी पानी पिला दिया है। फिल्म 100 करोड़ी क्लब में शामिल हो चुकी है और इस साल 100 करोड़ की कमाई करने वाली यह पहली बॉलीवुड फिल्म का तमगा हासिल कर चुकी है। ओपनिंग डे से ही रफ्तार पकड़ चुकी 'स्काई फोर्स' की आज की कमाई पर नजर डालते हैं...
स्काई फोर्स रिव्यू
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
पहले दिन से सरपट दौड़ रही 'स्काई फोर्स'
अभिषेक अनिल कपूर और संदीप केवलानी के निर्देशन में बनी 'स्काई फोर्स' 24 जनवरी 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। इस फिल्म में अक्षय कुमार, वीर पहाड़िया, सारा अली खान और निम्रत कौर जैसे सितारे हैं। फिल्म ने ओपनिंग डे पर 15.30 करोड़ रुपये की कमाई के साथ खाता खोला। मैडॉक फिल्म्स के आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक पहले हफ्ते में फिल्म ने करीब 99.7 करोड़ रुपये की कमाई कर डाली।
3 of 5
स्काई फोर्स का कलेक्शन
- फोटो : अमर उजाला
दूसरे रविवार कैसा रहा कारोबार?
फिल्म 'स्काई फोर्स' ने आठवें दिन 4.6 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। फिर कल शनिवार को नौवें दिन कमाई 7.4 करोड़ रुपये रही। शनिवार तक की कमाई के आधार पर फिल्म का टोटल नेट कलेक्शन 111.7 करोड़ रुपये रहा। फिल्म की आज 10वें दिन की कमाई के आंकड़े भी आ गए हैं। खबर लिखे जाने तक प्राप्त शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक 'स्काई फोर्स' ने आज 4.87 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इस हिसाब से टोटल कलेक्शन 116.57 करोड़ रुपये हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
देशभक्ति फिल्म है स्काई फोर्स
- फोटो : इंस्टाग्राम@maddockfilms
दर्शकों को पसंद आई भावुक कर देने वाली कहानी
अक्षय कुमार और वीर पहाड़िया की फिल्म ‘स्काई फोर्स’ के हिट होने की पीछे की वजहों पर बात की जाए तो फिल्म की देशभक्ति से भरी, इमोशनल कहानी दर्शकों को पसंद आई। फिल्म ‘स्कोई फोर्स’ में स्क्वाड्रन लीडर अज्जामद बोपय्या देवय्या के बलिदान की कहानी दिखाई गई है। इस बहादुर एयरफोर्स ऑफिसर का किरदार वीर पहाड़िया ने निभाया है। वीर के काम को भी दर्शकों ने पसंद किया।
विज्ञापन
5 of 5
स्काई फोर्स रिव्यू
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
कोई नहीं है टक्कर में
अक्षय कुमार की फिल्म 'स्काई फोर्स' को क्रिटिक्स से खूब तारीफ मिली है, साथ ही दर्शकों को भी पसंद आ रही है। इसमें कोई दोराय नहीं कि कहानी अच्छी है, मगर कुछ असर टाइमिंग का भी है। यह फिल्म ऐसे वक्त में आई, जब सिनेमाघरों में इसकी टक्कर में कोई मजबूत फिल्म नहीं है। शाहिद की 'देवा' जो कि इसके बाद आई, वह भी इसके किले में सेंध नहीं मार पाई। आने वाले दिनों में 'लवयापा' रिलीज होगी। देखते हैं, स्टारकिड्स की फिल्म 'स्काई फोर्स' पर क्या असर डालती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।