फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Junaid Khan Interview: मेरा काम बिना मोबाइल के चल सकता है, लेकिन हमने सारे काम ही मोबाइल पर शुरू कर दिए हैं

Sun, 02 Feb 2025 06:43 PM IST
Pankaj Shukla पंकज शुक्ल
Updated Sun, 02 Feb 2025 06:43 PM IST
सार

अभिनेता जुनैद खान ने अमेरिका में रंगमंच सीखा है। मुंबई में तमाम नाटक किए हैं। ओटीटी फिल्म ‘महाराज’ से अपना डेब्यू किया और अब बड़े परदे पर उनकी पहली फिल्म ‘लवयापा’ रिलीज होने जा रही है। आमिर खान प्रोडक्शंस के दफ्तर में जुनैद खान ये ‘अमर उजाला’ के लिए ये खास बातचीत की सलाहकार संपादक पंकज शुक्ल ने।

विज्ञापन
Junaid Khan Exclusive Interview by Pankaj Shukla Maharaj Loveyapa Aamir Khan Advait Chandan Raj Kapoor Aditya
जुनैद खान - फोटो : अमर उजाला

जिस तमिल फिल्म लव टुडे (2022) की लवयापा रीमेक है, वह आपने पहली बार कब देखी? और, इस फिल्म की कौन सी खासियत ऐसी है जिसने आपको इसका हिंदी रीमेक करने के लिए उत्साहित किया?


फिल्म के निर्माता मधु मंटेना ने मूल फिल्म के अधिकार खरीदे थे और मुझसे मुलाकात में उन्होंने ये फिल्म देखने की गुजारिश की। मैंने फिल्म देखी तो मुझे ये काफी पसंद आई। फिल्म के वन लाइनर (एक लाइन में फिल्म की कहानी बताना) पर मैं मोहित हो गया था कि क्या हो अगर शादी से पहले लड़के और लड़की को अपने मोबाइल फोन की अदला-बदली करने को कहा जाए? मेरा मानना है कि प्रेम में जो बाधाएं आती हैं, वे अधिकतर हमारी खुद की बनाई हुई होती हैं। 
 

Junaid Khan Exclusive Interview by Pankaj Shukla Maharaj Loveyapa Aamir Khan Advait Chandan Raj Kapoor Aditya
जुनैद खान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

आपका जीवन मोबाइल पर कितना आधारित है? क्या लगता है कि बिना मोबाइल के भी आप रह सकते हैं?
हां, मुझे लगता है कि बिना मोबाइल के मेरा काम चल सकता है। मुझे मेरा पहला मोबाइल तब मिला था जब मैं 16 साल का था और वह भी बहुत बेसिक मोबाइल था, सिर्फ फोन कर सकने लायक। लेकिन, मोबाइल जरूरत तब बना, जब हमने इस पर वे सारे काम भी करने शुरू कर दिए जो पहले हम मोबाइल पर नहीं करते थे। जैसे मैं अब किताबें भी मोबाइल पर पढ़ता हूं। फिल्म की स्क्रिप्ट्स भी मोबाइल पर आने लगी हैं। फिल्म की शूटिंग चल रही हो तो उसके गाने और भी तमाम सारी चीजें पहले मेरे मोबाइल पर ही आती हैं।

Junaid Khan Exclusive Interview by Pankaj Shukla Maharaj Loveyapa Aamir Khan Advait Chandan Raj Kapoor Aditya
फिल्म 'महाराज' में जुनैद खान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

तो कागज का प्रयोग किए हुए कितना समय हो चुका है आपको? कब कुछ लिखा था आखिरी बार या पढ़ा था?
हां, अगर हस्ताक्षर की गिनती न करें तो वाकई मुझे किसी कागज पर कुछ लिखे हुए या कुछ पढ़े हुए काफी अरसा हो गया है। लेकिन हां, नाटकों की रिहर्सल हम अब भी कागज से ही करते हैं, उससे एक लय बनी रहती है। रही बात लिखने की तो मुझे याद आता है कि फिल्म ‘महाराज’ का जो मेरा मोनोलॉग है, उसे याद करने के लिए मैंने लिखकर याद करने की शैली का सहारा लिया था। उसे लिखा भी मैंने देवनागरी में ही था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Junaid Khan Exclusive Interview by Pankaj Shukla Maharaj Loveyapa Aamir Khan Advait Chandan Raj Kapoor Aditya
जुनैद खान और खुशी कपूर फिल्म में 'लवयापा' - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

वाह, तो फिर हिंदी नाटक भी आपने किए होंगे, या पढ़े होंगे?
नहीं, नाटकों के मंचन की जहां तक बात है तो वे तो मैंने अधिकतर अंग्रेजी या मिश्रित भाषा में ही किए हैं। लेकिन हां, मुझे हिंदी के नाटक पढ़ना बहुत पसंद है। ‘अंडे के छिलके’ एकांकी नाटक मुझे बहुत पसंद है। कृश्न चंदर की ‘एक गधे की आत्मकथा’ पढ़ना मुझे बहुत अच्छा लगता है। 

विज्ञापन
Junaid Khan Exclusive Interview by Pankaj Shukla Maharaj Loveyapa Aamir Khan Advait Chandan Raj Kapoor Aditya
जुनैद के पिता आमिर खान और सौतेली मां किरण राव - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

और, अपने माता-पिता का कितना सहयोग मिला आपको अभिनेता बनने में?
मेरे माता-पिता (रीना दत्ता-आमिर खान) ऐसे अभिभावक हैं, जिनसे मैं कोई भी बात साझा कर सकता हूं। हमारे बीच इतना विश्वास है कि हमारे बीच कुछ छुपा नहीं। मेरी परवरिश बहुत ही सामान्य तरीके से हुई। स्कूल मेरा यहीं पापा के ऑफिस के पास था। कॉलेज पढ़ने मैं लोकल ट्रेन से जाता था और फिर कॉलेज के बाद जब अभिनय की बारी आई तो पापा ने ही सलाह दी कि मैं थियेटर में मास्टर्स करूं। इसके लिए मैं अमेरिका गया। लौटकर आया तो यहां पहला नाटक ‘मदर करेज एंड हर चिल्ड्रेन’ किया जिसमें मैं अरुंधति नाग का बेटा बना था।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed