फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Deva Opening Weekend: करियर में 14 साल पीछे खिसके शाहिद कपूर, ‘मौसम’ से भी कम रहा ‘देवा’ का वीकएंड कलेक्शन

Sun, 02 Feb 2025 10:52 PM IST
तनु चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: तनु चतुर्वेदी Updated Sun, 02 Feb 2025 10:52 PM IST
सार

मलयालम सिनेमा से आए निर्देशक रोशन एंड्रूज ने अपनी 2013 में रिलीज फिल्म ‘मुंबई पुलिस’ का हिंदी रीमेक ‘देवा’ के नाम से बनाया है। फिल्म के क्लाइमेक्स को बदला गया है, लेकिन फिल्म का जो असर मलयालम में महसूस हुआ, वैसा असर इसके हिंदी संस्करण में लोग नहीं महसूस कर रहे हैं।

विज्ञापन
Deva Opening Weekend Collection lacks miles behind in comparison to top 10 films of shahid Kapoor rosshan andr
'देवा' में शाहिद कपूर - फोटो : अमर उजाला
छह साल पहले संदीप रेड्डी वंगा का साथ पाकर हिंदी सिनेमा के चोटी के पांच सितारों में दोबारा शामिल हुए अभिनेता शाहिद कपूर की नई फिल्म ‘देवा’ उनका बहुत कड़ा इम्तिहान बॉक्स ऑफिस पर ले रही है। शाहिद कपूर की कोई फिल्म अगर पहले वीकएंड पर 20 करोड़ रुपये भी न कमा पाए तो फिर फिल्म के औसत कारोबार करने की भी गुंजाइश बहुत कम हो जाती है। ओपनिंग वीकएंड पर शाहिद कपूर की सबसे ज्यादा कारोबार करने वाली 10 फिल्मों में जो फिल्म 10वीं पायदान पर है, वह है 2011 में रिलीज फिल्म ‘मौसम’। इसने पहले वीकएंड पर 20.75 करोड़ रुपये कमाए थे और फिल्म फ्लॉप हो गई थी। और, उनकी नई फिल्म ‘देवा’ ने ओपनिंग वीकएंड पर रविवार को आखिरी सूचना मिलने तक सिर्फ 19.05 करोड़ रुपये कमाए हैं।

Deva Review: गुस्से के ‘कबीर सिंह’ वाले स्थायी भाव में दिखा ‘देवा’, मलयालम क्लासिक की सस्ती मुंबइया रीमेक

Deva Opening Weekend Collection lacks miles behind in comparison to top 10 films of shahid Kapoor rosshan andr
'देवा' में शाहिद कपूर और पूजा हेगड़े - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
मलयालम सिनेमा से आए निर्देशक रोशन एंड्रूज ने अपनी 2013 में रिलीज फिल्म ‘मुंबई पुलिस’ का हिंदी रीमेक ‘देवा’ के नाम से बनाया है। हालांकि, फिल्म के क्लाइमेक्स को बदला गया है और कहानी में नए किरदार भी जोड़े गए हैं लेकिन फिल्म का जो असर मलयालम में महसूस हुआ, वैसा असर इसके हिंदी संस्करण में लोग नहीं महसूस कर रहे हैं। नतीजा पहले दिन ही साफ हो गया जब करीब 80 करोड़ रुपये की लागत से रिलीज हुई फिल्म ‘देवा’ अपनी रिलीज लागत का 10 फीसदी भी बॉक्स ऑफिस पर नहीं कमा पाई। किसी फिल्म की ओपनिंग अगर घरेलू बॉक्स ऑफिस पर इसके रिलीज बजट (निर्माण और प्रचार लागत मिलाकर) का 20 फीसदी भी नहीं होती है, तो उसका हिट हो पाना मुश्किल माना जाता है।
Deva Opening Weekend Collection lacks miles behind in comparison to top 10 films of shahid Kapoor rosshan andr
'देवा' में शाहिद कपूर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म ‘देवा’ ने रिलीज के पहले दिन सिर्फ 5.50 करोड़ रुपये का कारोबार घरेलू टिकट खिड़की पर किया। फिल्म को शनिवार की छुट्टी का फायदा जरूर मिला और रिलीज के दूसरे दिन इसकी कमाई मे करीब 16 फीसदी का उछाल भी देखा गया लेकिन 6.40 करोड़ रुपये की ये कमाई भी इसकी हालत सुधारने के लिए ठीक नहीं है। रविवार को फिल्म की कमाई अंतिम सूचना मिलने तक करीब 7.15 करोड़ रुपये हो पाई है। फिल्म का पहले वीकएंड का कलेक्शन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर इस हिसाब से सिर्फ 19.05 करोड़ रुपये ही हो पाया है। यहां ध्यान रखने वाली बात ये है कि शाहिद की जिस पिछली फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ ने बहुत खींचतान कर टिकट खिड़की पर अपनी लागत वसूल की थी, उसने रिलीज के पहले वीकएंड पर 26.52 करोड़ रुपये का कारोबार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Deva Opening Weekend Collection lacks miles behind in comparison to top 10 films of shahid Kapoor rosshan andr
'पद्मावत' में शाहिद कपूर और दीपिका पादुकोण - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
शाहिद कपूर की अब तक की ऑलटाइम ब्लॉकबस्टर मूवी फिल्म ‘पद्मावत’ मानी जाती है जिसने 24 करोड़ रुपये की ओपनिंग लेकर पहले वीकएंड में ही सेंचुरी मार दी थी और इसका ऑल टाइम कलेक्शन 302.15 करोड़ रुपये रहा था। साल 2018 में रिलीज इस फिल्म की कामयाबी का क्रेडिट हालांकि शाहिद को कम और इसके लीड पेयर दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह को ज्यादा मिला था। शाहिद की आखिरी सोलो सुपरहिट फिल्म ‘कबीर सिंह’ साल 2019 में रिलीज हुई थी, जिसने रिलीज के पहले दिन 20.21 करोड़ रुपये और पहले वीकएंड पर 70.83 करोड़ रुपये कमाए।
विज्ञापन
Deva Opening Weekend Collection lacks miles behind in comparison to top 10 films of shahid Kapoor rosshan andr
'कबीर सिंह' में शाहिद का लुक - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
शाहिद कपूर की पहले सप्ताहांत की कमाई के अनुसार अब तक की टॉप 10 फिल्में इस प्रकार हैं:
 
फिल्म पहले सप्ताहांत कमाई (करोड़ रुपये में)
पद्मावत (2018)   114
कबीर सिंह (2019)   70
उड़ता पंजाब (2016)   33.80
शानदार (2015)      33.51
आर..राजकुमार (2013)   30.59
हैदर (2014)   26.78
तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया (2024)   26.52
बत्ती गुल मीटर चालू (2018)   22.15
फटा पोस्टर निकला हीरो (2013)    21.25
मौसम (2011)    20.75
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed