दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी और बोनी कपूर की लाड़ली बेटी अपने फिल्म्स के अलावा अपने लुक्स को ले कर भी चर्चा में रहती हैं। इसके अलावा जान्हवी कपूर अपने साउथ डेब्यू के लिए भी पूरी तरह तैयार हैं। जान्हवी कपूर के स्टारडम का अनुमान हम इसी बात से लगा सकते हैं कि वे आने वाले दिनों में ऑस्कर विजेता और 'आरआरआर' अभिनेता जूनियर एनटीआर के साथ स्क्रीन साझा करने वाली हैं। इन सब के बीच जान्हवी को आज भी उनकी मां से जुड़ी एक बात बहुत सताती है, जिसका अभिनेत्री ने हाल ही में खुलासा किया है। आइए जानते हैं।
Janhvi Kapoor: मां की मौत के बाद आज भी इस बात को लेकर पछताती हैं जान्हवी? बोलीं- सोचती हूं मॉम को कॉल करूं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाल ही में, एक इंटरव्यू में, जान्हवी ने खुल कर अपनी मां श्रीदेवी और उनके साथ अपने रिश्ते का खुलासा किया है। इसके साथ ही अपनी पहली फिल्म 'धड़क' से जुड़ी काफी बातें साझा की हैं। अभिनेत्री ने इस बात का भी खुलासा किया है कि अपनी मां की कौन सी बात को लेकर आज भी उन्हें पछतावा महसूस होता है।
Year Ender 2023: कोई दुश्मन से बना दोस्त तो किसी ने जेल में काटी रातें, इस साल चर्चा में रहे ये भोजपुरी सितारे
जाह्नवी कपूर ने हालिया इंटरव्यू में कहा, 'जिन दिनों मैं 'धड़क' को शूट कर रही थीं। मॉम मेरे साथ सेट पर आना चाहती थीं। वे कई बार खुद से आ भी जाती थी, लेकिन फिर मैंने उन्हें सेट पर आने से रोकना शुरू कर दिया। मुझे लगने लगा था कि लोगों को यह न लगे कि मैं सुपरस्टार श्रीदेवी की बेटी होने का फायदा उठा रही हूं। वैसे भी सबको यही लगता था कि 'धड़क' फिल्म भी मुझे इसीलिए मिली क्योंकि मैं उनकी बेटी हूं।'
जाह्नवी ने आगे कहा, 'मुझे अब उस वक्त अपनी मां को सेट पर न आने देने के फैसले पर बहुत पछतावा होता है। मुझे आज यह लगता है कि क्यों मैंने लोगों की बातों को इतनी तवज्जो दी। मैं श्रीदेवी की बेटी हूं और इसमें मैं कुछ नहीं कर सकती हू। वे भारत की बेहतरीन अभिनेत्रियों में से एक थीं। काश, तब मैंने उन्हें सेट पर आने दिया होता और उनसे एक्टिंग से जुड़े कुछ टिप्स ले पाती। अब जब मैं पीछे मुड़ कर देखती हूं तो लगता है कि मैंने क्यों मॉम की बात नहीं सुनी।'
Pedro Henrique Death: ब्राजील के गॉस्पल गायक पेड्रो हेनरिक का निधन, लाइव शो के दौरान पड़ा था दिल का दौरा
वर्क फ्रंट की बात करें तो जान्हवी कपूर की पहली फिल्म 'धड़क' जुलाई 2018 में रिलीज हुई थी और उसी साल अभिनेत्री ने अपनी मां श्री देवी को फरवरी में खो दिया था। अपनी मां को खो देने के बाद जान्हवी कपूर को लगा कि वे अपने करियर में अपनी मां का अहम योगदान ले सकती थीं और अपनी फिल्मों में अच्छा प्रदर्शन कर सकती थीं। अपनी बात को समाप्त करते हुए जाह्नवी कहती हैं, 'कभी-कभी लगता है मॉम को कॉल करूं और कहूं यह फिल्म शूट कर रही हूं, प्लीज सेट पर आ जाइये।' बता दें कि जाह्नवी कपूर की पिछली फिल्म 'बवाल' थी, जिसमें वे वरुण धवन के साथ नजर आई थीं और उनकी आने वाली फिल्मों में, 'बड़े मियां, छोटे मियां' और 'देवारा' जैसी बड़ी फिल्में शामिल हैं।