फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Devika Rani: वह एक्ट्रेस जिसने 30 के दशक में फिल्माया सबसे लंबा किसिंग सीन

Wed, 09 Mar 2022 09:12 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Wed, 09 Mar 2022 09:12 AM IST
विज्ञापन
Devika Rani Death Anniversary: Actress who did kissing scene in the 1933
देविका रानी - फोटो : सोशल मीडिया

फर्स्ट लेडी ऑफ इंडियन सिनेमा कहलाने वाली देविका रानी की आज पुण्यतिथि है। 30 मार्च 1908 को विशाखापट्टनम में जन्मी देविका ने 9 मार्च 1994 को इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। जिस दौर में महिलाओं को घर से निकलने नहीं दिया जाता था, देविका ने उस वक्त फिल्म में नायिका बनकर समाज के लिए अलग उदाहरण पेश किया था। देविका रानी ने ही भारतीय सिनेमा को ग्लोबल स्टैंडर्ड पर ले जाने का काम किया था। उनके अभिनय की तुलना ग्रेटा गार्बो से की गई थी इसलिए उन्हें 'इंडियन गार्बो' भी कहा जाता था।

Devika Rani Death Anniversary: Actress who did kissing scene in the 1933
देविका रानी

देविका रानी नौ साल की उम्र में ही पढ़ाई करने के लिए इंग्लैंड गईं थीं। वहां से उन्होंने रॉयल अकादमी ऑफ ड्रामेटिक आर्ट में एक्टिंग की पढ़ाई की थी। वहां एक्टिंग के साथ ही देविका ने टेक्सटाइल डिजाइन, डेकोर और आर्किटेक्चर की भी पढ़ाई की थी। पढ़ाई पूरी करने के बाद देविका जब भारत लौटीं तो वे अपना करियर फिल्मों में बनाना चाहती थीं लेकिन उनका परिवार इसके लिए राजी नहीं हुआ।

Devika Rani Death Anniversary: Actress who did kissing scene in the 1933
देविका रानी - फोटो : Instagram

इसी दौरान देविका की मुलाकात फिल्म निर्माता हिमांशु रॉय से हुई थी। हिमांशु देविका की खूबसूरती से इतना प्रभावित हुए कि साल 1933 में उन्होंने देविका को अपनी फिल्म 'कर्मा' में कास्ट कर लिया। यह किसी भारतीय द्वारा बनी पहली अंग्रेजी बोलने वाली फिल्म थी।देविका ने फिल्म ‘कर्मा’ में 4 मिनट का लिप लॉक किसिंग सीन देकर सभी को चौंका दिया था। इस सीन के बाद देविका की काफी आलोचना हुई और फिल्म को प्रतिबंधित भी कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Devika Rani Death Anniversary: Actress who did kissing scene in the 1933
देविका रानी - फोटो : Twitter

दूसरी बार मिला प्यार
बाद में हिमांशु और देविका ने शादी कर ली। दोनों की उम्र में 16 साल का फर्क था। देविका और हिमांशु रॉय ने साथ मिलकर बॉम्बे टॉकीज नाम का स्टूडियो बनाया था। इस बैनर की पहली फिल्म ‘जवानी की हवा’ थी, जो साल 1935 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में साथ काम करने के दौरान देविका और नजमुल के बीच की नजदीकियां बढ़ने लगीं। एक रात दोनों गायब हो गए। जब खोज की गई तो वे कोलकाता के एक होटल में पाए गए।

विज्ञापन
Devika Rani Death Anniversary: Actress who did kissing scene in the 1933
देविका रानी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

स्वेतोस्लाब रोरिक से की दूसरी शादी
यहीं से हिमांशु और देविका के शादीशुदा रिश्ते में दरार आ गई। देविका अपनी शर्तों के साथ हिमांसु के पास लौट आई और उनकी मौत (1940) होने तक उनके साथ ही रहीं। हालांकि बॉम्बे टॉकीज के बैनर तले बनीं फिल्में जब हिट नहीं हुई तो देविका ने इंडस्ट्री छोड़ दी। इस बीच उनकी मुलाकात रूसी चित्रकार स्वेतोस्लाब रोरिक से हुई। बाद में देविका रानी ने उनसे शादी कर ली। 9 मार्च 1994 में देविका रानी का निधन हो गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed