फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Devika Rani: ड्रैगन लेडी के नाम से मशहूर थीं देविका रानी, सबसे लंबा किसिंग सीन देकर मचा दिया था तहलका

Thu, 09 Mar 2023 07:00 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Thu, 09 Mar 2023 07:00 AM IST
विज्ञापन
Devika Rani Death Anniversary Know Untold Facts About Veteran Actress
देविका रानी - फोटो : अमर उजाला

देविका रानी हिंदी सिनेमा की पहली महिला स्टार मानी जाती हैं। उन्होंने फिल्मों में काम करना उस जमाने में शुरू किया था, जब ज्यादातर लड़कियों को घर से बाहर निकलने तक की इजाजत नहीं होती थी। उनका जन्म 30 मार्च 1908 में आंध्रप्रदेश के वाल्टेयर में हुआ है। एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने से पहले देविका ने लंदन के रॉयल एकेडमी ऑफ ड्रामेटिक आर्ट से इसकी पढ़ाई की थी। वहां एक्टिंग के साथ उन्होंने टेक्सटाइल डिजाइन, डेकोर और आर्किटेक्चर का कोर्स किया। 


Ranbir Kapoor: इन सुपरहिट फिल्मों को रणबीर कपूर ने कर दिया था रिजेक्ट, नाम जानकर रह जाएंगे हैरान

Devika Rani Death Anniversary Know Untold Facts About Veteran Actress
अशोक कुमार और देविका रानी - फोटो : सोशल मीडिया

भारतीय सिनेमा को इस मुकाम तक पहुंचने में जिन लोगों ने खास भूमिका निभाई है, उनमें देविका रानी का नाम भी शामिल है। वह जर्मन सिनेमा से काफी ज्यादा प्रेरित थीं। एक्ट्रेस मार्लिन डीट्रीच से वह काफी ज्यादा प्रभावित थीं और उन्हें ही वह फॉलो किया करती थीं। हिंदी सिनेमा में अभूतपूर्व योगदान के लिए उन्हें ड्रैगन लेडी के नाम से भी पुकारा जाता था।
Tu Jhoothi Main Makkar BO Collection: लोगों के दिल को छू गई तू झूठी मैं मक्कार, धमाकेदार कमाई से मनाई होली

Devika Rani Death Anniversary Know Untold Facts About Veteran Actress
देविका रानी - फोटो : सोशल मीडिया

पढ़ाई पूरी करने के बाद देविका जब भारत लौटीं तो वह अपना करियर फिल्मों में बनाना चाहती थीं, लेकिन उनका परिवार इसके लिए राजी नहीं हुआ। इस दौरान उनकी मुलाकात हिमांशु रॉय से हुई। वह एक फिल्म निर्माता थे। पहली मुलाकात में वह एक्ट्रेस से इतने ज्यादा प्रभावित हुए कि अपनी फिल्म कर्मा के लिए उन्होंने देविका को कास्ट कर लिया। 
Disney Plus Hotstar: 'डिज्नी+हॉटस्टार' पर देखने नहीं मिलेगाका एचबीओ कंटेंट, सब्सक्राइबर्स में मचा हाहाकार

विज्ञापन
विज्ञापन
Devika Rani Death Anniversary Know Untold Facts About Veteran Actress
देविका रानी - फोटो : सोशल मीडिया

इस फिल्म में उन्होंने ऐसा सीन दिया जिसकी चर्चा आज भी होती है। दरअसल, फिल्म में देविका का चार मिनट लंबा किस था। इस सीन के बाद काफी हंगामा हुआ। अभिनेत्री की आलोचना के साथ इस पर प्रतिबंध भी लगा दिया गया। बाद में उन्होंने खुद से 16 साल बड़े हिमांशु से शादी कर ली। इसके बाद दोनों ने बॉम्बे टॉकीज स्टूडियो की शुरुआत की। इस प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बनने वाली पहली फिल्म 'जवानी की हवा' थी। 
Shahrukh Khan: मेहनत-लगन और भरोसा... होली पर 'पठान' ने फैंस को सिर-आंखों पर बैठाया, लिख दी दिल की बात

विज्ञापन
Devika Rani Death Anniversary Know Untold Facts About Veteran Actress
देविका रानी

फिल्म में देविका के अलावा नजमुल ने भी काम किया था। बताया जाता है कि इस फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने लगी थीं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एक रात दोनों अचानक गायब हो गए। काफी खोजबीन करने पर दोनों कोलकाता के एक होटल में पाए गए। इस घटना के बाद हिमांशु और देविका के रिश्तों में दरार आ गई। हालांकि, कुछ शर्तों के बाद वह हिमांशु के पास वापस लौट आईं और पति के निधन तक उनके साथ ही रहीं। बाद में, उनकी जिंदगी में रूसी चित्रकार स्वेतोस्लाब रोरिक की एंट्री हुई। इसके बाद दोनों ने शादी कर ली। नौ मार्च 1994 को देविका ने अंतिम सांस ली।
Karisma Kapoor: करिश्मा कपूर ने गिनवाए सोशल मीडिया के फायदे, अपने समय में हुई असुविधाओं को याद कर कही यह बात

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed